search

मुकेश सहनी ने दी सलाह तो तेज प्रताप ने कहा-हम यहीं ठीक हैं, पटना की सड़कों पर दिखा लालू के लाल का स्‍वैग

deltin33 2025-12-17 20:36:55 views 1254
  

तेज प्रताप यादव  



ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। RJD सुप्रीमो के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्‍वी यादव चर्चा में हैं। यूरोप टूर पर गए तेजस्‍वी यादव को भाजपा ने लापता बता दिया है। इधर तेज प्रताप यादव अपने स्‍वैग के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महंगी स्‍पोर्ट्स बाइक पर पटना की सड़कों पर फर्राटा भरते उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे हरे रंग की बाइक पर किसी राइडर की तरह दिख रहे हैं।  
मुकेश सहनी ने कहा-मुंबई घूमकर आइए

तेज प्रताप का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी की नसीहत को नकारते सुनाई दे रहे हैं। यह वीडियो पटना के ही किसी जन्‍मदिन समारोह का है।  

इसमें मुकेश सहनी, तेज प्रताप यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश राम के बीच बातचीत हो रही है। मुकेश सहनी ने तेज प्रताप को सलाह दी क‍ि एक बार मुंबई घूमकर आइए।

तेज प्रताप तपाक से कहते हैं, हम बिहार में ही ठीक हैं। आप लोग घूमने जाइए। राजेश राम भी ठहाके लगाते उनका समर्थन करते हैं। वीडियो में तेज प्रताप यह भी कहते हैं क‍ि छोटा भाई तो घूमने गया ही है।
भाजपा ने तेजस्‍वी पर क‍िया तंज

इधर भाजपा और जदयू ने विधानसभा के नेता प्रत‍िपक्ष तेजस्‍वी यादव पर तंज कसा है। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर उनकी तस्‍वीर लगाकर लिखा है-नौवीं फेल कहां है।

बता दें कि लंबे समय बाद तेजस्‍वी यादव के एक्‍स हैंडल से मुजफ्फरपुर की घटना को लेकर सरकार को घेरा गया है। उसपर यह भी लिखा है कि राजद की जांच टीम वहां जाएगी।
गौरतलब है कि तेजस्‍वी यादव विधानसभा सत्र के बीच ही बिहार छोड़कर चले गए थे। बाद में खबर आई कि वे पत्‍नी व बच्‍चों के साथ यूरोप टूर पर गए हैं।
सत्‍ता पक्ष ने इस मामले पर जमकर हमला किया। वहीं महागठबंधन के नेता इसे निजी जिंदगी बताकर बचाव की मुद्रा में दिखे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521