search

दहेज के ल‍िए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Chikheang 2025-12-17 22:07:21 views 889
  



संवाद सूत्र, सहसवान। एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज की मांग के चलते मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरु निवासी अनम पुत्री शाकिर का कहना है कि उसकी शादी चार साल पहले गांव के ही आकिल के साथ हुई थी। उसके माता-पिता ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन ससुराल वाले शादी में दिए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। गृहस्थी बचाने की खातिर वह सहन करती रही। उसकी क्रमशः तीन और एक वर्षीय पुत्री हैं।

इसके बाद ससुराल वालों ने और ज्यादा उत्पीड़न करना शुरु कर दिया। चार अक्टूबर को ससुरालियों ने उसे मारा पीटा तो उसने पुलिस को शिकायती पत्र दिया।

कोई कार्रवाई नहीं हुई तो ससुराल वालों ने 11 अक्टूबर को फिर मारपीट की और घर से निकाल दिया। महिला की ओर से पति आकिल समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953