search

पौने दो घंटे की देरी से दिल्ली और आधा घंटा लेट पहुंची कोलकाता की फ्लाइट, यात्रियों को करना पड़ा घंटों इंतजार

LHC0088 2025-12-18 01:07:50 views 566
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर । खराब मौसम के चलते बुधवार को एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली और कोलकाता से आने-जाने वाली कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची और फिर संचालित हुईं। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें घंटो इंतजार करना पड़ा।

दिल्ली से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट सुबह 10:50 बजे के बजाय पौने दो घंटे की देरी से दोपहर 12:36 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची। इसी तरह दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी तय समय 11:40 बजे की जगह 12:31 बजे पहुंची। इसी क्रम में कोलकाता से गोरखपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी मौसम से प्रभावित रही। यह विमान दोपहर 3:30 बजे के स्थान पर आधे घंटे की देरी से शाम चार बजे एयरपोर्ट पर पहुंची। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन फ्लाइटों के देरी से आने से गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली उड़ाने भी प्रभावित रही। दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट जो सुबह 11:30 बजे उड़ान भरने वाली थी, वह दोपहर 1:37 बजे रवाना हो सकी। वहीं, इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी निर्धारित समय 12:10 बजे की बजाय 1:25 बजे उड़ान भर पाई। इसके अलावा इंडिगो की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट अपने तय समय 3:50 बजे के स्थान पर शाम 5:02 बजे रवाना हुई।

यात्रियों का कहना था कि उड़ानों में देरी की सूचना समय से नहीं मिलने के कारण उन्हें एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम के कारण दृश्यता कम होने से उड़ानों के संचालन में देरी हुई। मौसम सामान्य होने पर उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य किया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138