search

Maruti WagonR को मिला खास फीचर, सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों को कार में चढ़ना-उतरना होगा आसान

Chikheang 2025-12-18 02:07:50 views 667
  

Maruti WagonR में Swivel Seat: सीनियर सिटीजन के लिए नई सुविधा



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारत में मोबिलिटी सिर्फ एक ज़रूरत नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान से जुड़ा विषय है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए Maruti Suzuki ने एक अहम कदम उठाया है। कंपनी ने WagonR में Swivel Seat का विकल्प पेश किया है, जिसका मकसद सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों के लिए कार में चढ़ना-उतरना आसान बनाना है। यह पहल Maruti Suzuki के उस वादे को मज़बूती देती है जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सुरक्षित, आसान और सुलभ मोबिलिटी पहुंचाना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
क्या है WagonR Swivel Seat?

Swivel Seat एक खास तरह की सीट है, जो कार के दरवाजे की ओर घूम जाती है। इससे सीनियर सिटीजन और शारीरिक रूप से अक्षम यात्रियों को कार में बैठने और उतरने में काफी सहूलियत मिलती है। यह फीचर रोज़मर्रा की यात्रा को ज्यादा आरामदायक और आत्मनिर्भर बनाता है। Maruti Suzuki ने इसे मास सेगमेंट की लोकप्रिय कार WagonR में पेश किया है, ताकि यह सुविधा सीमित न रहकर ज्यादा लोगों तक पहुंचे।

  
पायलट प्रोजेक्ट और उपलब्धता

WagonR Swivel Seat को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। फिलहाल यह सुविधा 11 शहरों के 200 से ज्यादा ARENA डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। ग्राहक इसे नए WagonR मॉडल में लगवा सकते हैं या मौजूदा WagonR में रेट्रोफिट किट के तौर पर इंस्टॉल करा सकते हैं। आगे इसे ग्राहक प्रतिक्रिया के आधार पर और शहरों में विस्तार दिया जाएगा

  
भरोसे और सुरक्षा का पूरा ध्यान

Maruti Suzuki ने इस फीचर को लॉन्च करने से पहले सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। Swivel Seat किट का ARAI (भारतीय ऑटोमोटिव अनुसंधान संघ) में सेफ्टी टेस्ट किया गया है। इंस्टॉलेशन के दौरान कार के स्ट्रक्चर या मूल फंक्शनिंग में कोई बदलाव नहीं किया जाता है। इस किट के साथ 3 साल की वारंटी भी दी जा रही है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त भरोसा मिलता है।

  
WagonR ही क्यों?

WagonR का Tall Boy डिजाइन, बेहतर हेडरूम और लेगरूम इसे Swivel Seat जैसे फीचर के लिए आदर्श बनाता है। यही वजह है कि भारत की टॉप-सेलिंग कारों में शामिल WagonR को इस इनिशिएटिव के लिए चुना गया। Maruti Suzuki के MD & CEO Hisashi Takeuchi के अनुसार यह पहल सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजनों को गरिमा, आत्मविश्वास और स्वतंत्रता के साथ यात्रा करने में मदद करेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953