search

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ईडी की कार्वाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

deltin33 2025-12-18 04:36:51 views 1206
  

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में इडी द्वारा बिना एफआइआर के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी को परेशान किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय हरमू रांची के समक्ष प्रदर्शन किया।



- नेशनल हेराल्ड केस में ईडी का आरोपपत्र खारिज होने के बाद विरोध मार्च करते हुए पहुंचे कार्यकर्ता
राज्य ब्यूरो,रांची। नेशनल हेराल्ड केस में न्यायालय के द्वारा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा दाखिल आरोप पत्र को खारिज किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार एवं भाजपा के विरोध में भाजपा मुख्यालय के सामने बुधवार को प्रदर्शन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हरमू मैदान में हुआ, जहां से विरोध मार्च करते हुए पार्टी के नेता भाजपा कार्यालय तक पहुंचे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का जमकर दुरुपयोग किया है।

मोदी सरकार ने ईडी के सहारे सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ झूठा मामला बनाने की कोशिश की। पार्टी के दोनों शीर्ष नेताओं और कांग्रेस को बदनाम करने की नीयत से ये कार्रवाई की गई थी।

न्यायालय ने मामले को खारिज कर न्यायपालिका और संविधान के सम्मान की रक्षा की। केंद्र सरकार दमनात्मक कार्रवाइयों की सीमा पार कर चुकी है। न्यायालय के आदेश के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह को अपने पद पर रहने का हक नहीं है।

उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सीरीबेला प्रसाद, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, शहजादा अनवर, नमन विक्सल काेंगाड़ी, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, ज्योति सिंह मथारू, राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, कुमार राजा, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, सोनाल शांति, रमा खलखो आदि नेता मौजूद थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521