search

Earthquake in Ladakh: लेह में देर रात महसूस किए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता

Chikheang 2025-12-18 06:05:56 views 1048
  

सांकेतिक तस्वीर



डिजिटल डेस्क, लेह। बुधवार देर रात लद्दाख के लेह में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई।

NCS द्वारा X पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार रात 11:25 बजे आया और इसकी तीव्रता लगभग 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर थी।

भूकंप का केंद्र उत्तरी अक्षांश 32.74 डिग्री और पूर्वी देशांतर 78.98 डिग्री था, जिसका उपरिकेंद्र लद्दाख के लेह में स्थित था। NCS के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.4, अक्षांश: 32.74 उत्तर, देशांतर: 78.98 पूर्व, गहराई: 10 किमी थी।


EQ of M: 3.4, On: 17/12/2025 23:25:23 IST, Lat: 32.74 N, Long: 78.98 E, Depth: 10 Km, Location: Leh, Ladakh.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/43BCMgdnl3 — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) December 17, 2025


इससे पहले, मंगलवार तड़के पाकिस्तान में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया, जो राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, एक महीने से भी कम समय में देश में दर्ज की गई पांचवीं भूकंपीय घटना है।

एनसीएस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 1:21 बजे आया। इसका केंद्र 25.48 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 66.69 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था, और यह पाकिस्तान में स्थित था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इससे पहले सोमवार तड़के अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 4.0 मापी गई थी।

यह भी पढ़ें- दुश्मन पर कड़ा आघात करने के लिए सेना की नई रणनीति, ट्रेन से पहली बार कश्मीर पहुंचने लगे टैंक-तोपखाने

यह भी पढ़ें- श्रीनगर लाल चौक की तरह जम्मू की पहचान बनेगा घंटाघर, जम्मू नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव, जानिए क्या होगा खास?  

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में बड़ी अंडों की मांग का असर पंजाब पर, थोक में 70 रुपये प्रति सैकड़ा बढ़े दाम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953