search

Weather News: मुजफ्फरपुर में दोपहर बाद बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री; अगले 4 दिनों धीरे-धीरे बढ़ेगी सर्दी

LHC0088 2025-12-18 07:05:46 views 1262
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। बुधवार को अचानक दोपहर बाद ठंड में बढ़ोतरी हो गई। इससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोगों को काफी ठंड की अनुभूति हो रही थी। दोपहर में चलने वाली पछिया के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं आने वाले तीन से चार दिनों तक यही स्थिति कायम रह सकती है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। यह 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से करीब 1.5 डिग्री कम है। बुधवार की सुबह कुहासा छाया रहा। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कुहासा के कारण दृश्यता काफी कम रही। इससे सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कुहासा के प्रभाव को कम करने के लिए वाहनों ने अपने लाइट आन किए थे। करीब नौ बजे तक कुहासा का प्रभाव शहर और ग्रामीण इलाकों में रहा।

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में बताया गया है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक ठंड का प्रभाव रहेगा। वहीं अब धीरे-धीरे ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं सुबह में कुहासा अभी छाया रहेगा। आसमान साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री तक पहुंचेगा। पूर्वानुमानित अवधि में तीन से पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। 20 और 21 दिसंबर को पुरवा हवा चलेगी।
पिछले सात दिनों का तापमान

    तिथि अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
   
   
   17 दिसंबर
   23
   8.5
   
   
   16 दिसंबर
   24.5
   9.5
   
   
   15 दिसंबर
   25.4
   9.3
   
   
   14 दिसंबर
   25.6
   9.5
   
   
   13 दिसंबर
   25.9
   8.6
   
   
   12 दिसंबर
   25.2
   7.9
   
   
   11 दिसंबर
   25
   8.5
   
   
   10 दिसंबर
   25.1
   9
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138