प्रतीकात्मक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, पूूर्वी दिल्ली। यमुनापार में दो अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। खजूरी खास थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक रैपिडो बाइक चालक को कुचल दिया। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दूसरा मामला जगतपुरी थाना क्षेत्र का है। एक ई-रिक्शा ने स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल को गए। दोनों को डा. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने बुजुर्ग महिला सतनाम कौर को मृत घोषित कर दिया। इनके पति राजेंद्र सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों ही हादसों में आरोपित मौके से फरार हो गए।
हिमांशु अपने परिवार के साथ नंद नगरी में रहते थे। वह रैपिडो बाइक चलाते थे। मंगलवार शाम 4:30 बजे वह रैपिडो बाइक लेकर जा रहे थे। जब वह खजूरी पुश्ते पर पुलिस कैंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। एंबुलेंस से उन्हें जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं सतनाम कौर अपने परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहती थीं। मंगलवार शाम को वह अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से जा रही थी। जब वह बाबा करण सिंह गुरुद्वारे के पास पहुंची तभी पीछे से ई-रिक्शा ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। |
|