search

UP Police Encounter: पुलिस मुठभेड़ में मेरठ का बदमाश गिरफ्तार, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत डेढ़ दर्जन मुकदमे हैं दर्ज

Chikheang 2025-12-18 12:36:52 views 756
  

पुलिस गिरफ्त में पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश।



संवाद सूत्र जागरण, सहारनपुर। हरोड़ा पाली मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पुलिस की गोली से घायल हुआ। घायल बदमाश को सीएचसी हरोड़ा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा बरामद किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी देते हुए एसओ प्रवेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर शाम चांदपुर रोड पर बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला था। 16/17 दिसंबर की रात्रि में कस्बा चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ अपनी प्राईवेट गाड़ी से ग्राम हरोड़ा से ग्राम पाली जाने वाली रोड पर गश्त कर रहे थे।

तभी रास्ते में एक व्यक्ति ने प्राईवेट गाड़ी को देखकर रुकने का इशारा किया। जैसे ही पुलिस टीम ने कार रोकी तो पुलिस देखकर बदमाश जान से मारने की नियत से फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा करते हुए की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश खालिद पुत्र अलाउद्दीन निवासी तारापुरी थाना लिसाडीगेट, जनपद मेरठ का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

बदमाश थाने पर पंजीकृत हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित था व उसके विरुद्ध जनपद सहित,गाजियाबाद,मेरठ के विभिन्न थानों पर हत्या का प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट के लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में स्कूली बच्चों को शीतलहर से बचाने के लिए प्रशासन ने उठाए कदम, बदली स्कूलों की टाइमिंग
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953