LHC0088 • 2025-12-18 14:37:20 • views 1250
प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, नैनीताल। तराई-भाबर को कोहरे की चादर ने ढक लिया है। तीन दिन के भीतर अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क कर 15 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। इससे कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जिसने लोगों की परेशानी को भी बढ़ा दिया है। वहीं, बुधवार को हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में दिन का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम संबंधित रिकॉर्ड के अनुसार 15 वर्षों में 17 दिसंबर के दिन का सबसे कम पारा था।
ऐसा इसलिए क्योंकि वर्ष 2011 से 2025 के मध्य साल 2019 में सिर्फ एक बार अधिकतम पारा 15.5 डिग्री रहा था। ऐसे में बुधवार का दिन पिछले वर्षों की अपेक्षा सबसे ठंडा रहा।
वहनों को गुजरने में हुई परेशानी
हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में बुधवार सुबह घना कोहरा छा गया। विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहनों को गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोपहर के समय हल्की धूप के दर्शन हुए। लेकिन तपिश नहीं होने की वजह से विशेष राहत नहीं मिली। वहीं शाम के समय पूरा क्षेत्र फिर कोहरे की चादर की ढक गया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ी राहत! दिल्ली के लिए पहले की तरह सुचारु रहेगा बसों का संचालन
20 दिसंबर तक बना रह सकता है कोहरे का प्रभाव
कुमाऊं मंडल के मैदानी क्षेत्रों में 20 दिसंबर तक कोहरे का प्रभाव बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, कोहरा पड़ने से ठंड में वृद्धि भी देखने को मिल सकती है। साथ ही 20 व 21 दिसंबर को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
तराई-भाबर में 15 वर्षों में तापमान की स्थिति
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2011
16.0
7.3
2012
23.3
9.4
2013
22.0
7.2
2014
19.5
6.9
2015
19.5
5.8
2016
21.8
6.4
2017
17.0
5.4
2018
24.0
5.5
2019
15.5
10.7
2020
17.0
4.9
2021
22.6
5.4
2022
22.5
6.3
2023
21.8
4.9
2024
25.2
6.3
2025
15.2
11.0
|
|