search

UP Board Practical Date 2026: यूपी बोर्ड 10th 12th प्रायोगिक परीक्षा के लिए डेट्स घोषित, मंडल वाइज जानें आपके यहां कब होंगे एग्जाम

cy520520 2025-12-18 15:07:15 views 1241
  

UPMSP 10th and 12th practical exam dates



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 के लिए डेट्स की घोषणा कर दी है। यूपी बोर्ड की ओर से प्रायोगिक परीक्षाओं की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर नोटिस जारी कर दी गई है। इसमें राज्य के सभी मंडल के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चेक करें, कब होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं

यूपी बोर्ड द्वारा साझा नोटिस के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। पहले चरण में 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 (29 एवं 30 जनवरी को छोड़कर) तक होंगी वहीं दूसरे चरण की प्रायोगिक परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक होंगी। मंडल वाइज प्रैक्टिकल शेड्यूल निम्नलिखित है-

  • 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक: इन डेट्स में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा।
  • 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026: इन डेट्स में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रैक्टिकल एग्जाम संपन्न करवाए जायेंगे।
  
बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी आयोजित

यूपी बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं एवं 12वीं दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी 2026 तक करवाया जायेगा।
52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स परीक्षाओं में लेंगे भाग

दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर यूपी बोर्ड परीक्षा में 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स भाग लेंगे। हाई स्कूल में 2750945 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं जिसमें से 1438683 बालक एवं 1312263 बालिकाएं रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा 12वीं कक्षा में 2479352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमें से 1303012 छात्र और 1176340 छात्राएं रजिस्टर्ड हैं।
एडमिट कार्ड स्कूल से होंगे प्राप्त

बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए यूपी बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड आपके संबंधित स्कूल में परीक्षाओं से पहले भेज दिए जायेंगे। सभी छात्र अपने विद्यालय में जाकर क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- UP Board Center List 2026: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए फाइनल सेंटर लिस्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737