search

Agra Weather Update: फिर बिछी कोहरे की चादर, Expressway पर दृश्यता शून्य; लुढ़क गया तापमान

Chikheang 2025-12-18 15:07:18 views 444
  

Agra ka Mausam: आगरा में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।  



जागरण संवाददाता, आगरा। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद गुरुवार सुबह से ही घना कोहरा छा गया। तापमान लुढ़कने से ठंडक का अहसास हो रहा है। सुबह देर तक लोग रजाई से बाहर नहीं निकले। न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दिन में भी धूप हल्की रहेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुबह घना कोहरा छाए रहने के बाद 11 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकल सकती है। वहीं बुधवार को तेज धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर दिन में धूप से राहत है लेकिन रात में गलन भरी सर्दी से लोग परेशान रहे।


शाहजहां गार्डन की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित



मौसम साफ रहने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 170 तक बना हुआ है। इसमें भी सबसे ज्यादा शाहजहां गार्डन की हवा प्रदूषित है। यहां एक्यूआइ 170 दर्ज किया गया। अति सूक्ष्म कण के साथ ही कार्बन मोनो आक्साइड, ओजोन का स्तर ज्यादा रहा।

एसएन मेडिकल कालेज के रेस्पिरेटरी विभाग के अध्यक्ष डा. संतोष कुमार ने बताया कि कार्बन मोनोआक्साइड और ओजोन का स्तर बढ़ने से अस्थमा सहित सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को परेशानी हो रही है। सुबह और रात के समय प्रदूषण ज्यादा रहता है इसलिए टहलने ना जाएं। सबसे कम एक्यूआइ मनोहरपुर दयालबाग में 103 दर्ज किया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953