search

Jharkhand Weather Update: झारखंड में हाड़ कंपकंपाती ठंड जारी, कई जिलों में तापमान 4-6 डिग्री तक गिरा

Chikheang 2025-12-18 16:06:53 views 967
  

झारखंड का मौसम



जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। गढ़वा, पलामू, लोहरदगा और रांची समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की गई। हालात ऐसे हैं कि धूप निकलने के बावजूद ठंडी और तेज हवा लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर रही है। इस मौसम में बुजुर्ग और बच्चे सर्दी, खांसी और सिरदर्द की समस्या से ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी और रांची में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।  
झारखंड के प्रमुख शहरों में तापमान में गिरावट

वहीं देवघर, गोड्डा और पाकुड़ जैसे जिलों में तापमान 8 से 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को रांची समेत झारखंड के प्रमुख शहरों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा।  

वहीं जमशेदपुर में 26/11 डिग्री, धनबाद में 25/10 डिग्री, बोकारो में 24/9 डिग्री और पलामू में 25/8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की सुबह कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना रही, जबकि दिन में आसमान साफ रहा।  
सुबह और शाम के समय अधिक ठंड

ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय लोगों को अधिक ठंड महसूस हुई। पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।  

वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम शीतलहर के कारण लोगों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953