search

Odisha News: मयूरभंज जिले में सड़क हादसा, पुल से 40 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 5 घायल

LHC0088 2025-12-18 18:37:08 views 593
  

दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो। (जागरण)



जागरण संवाददाता, अनुगुल। मयूरभंज जिले के रसगोविंदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। नलगाजा पुल के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में वाहन में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बोलेरो में कुल नौ लोग सवार थे। सभी पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लभपुर से मयूरभंज जिले के झाटियादा गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नलगाजा पुल पार करने के दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बोलेरो सीधे पुल से नीचे जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

सभी घायलों को पहले रसगोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बारिपदा रेफर कर दिया गया।

घायलों में सत्यवान बाबुल, रॉसन दास और कृष्णा बाग की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अन्य दो घायलों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बोलेरो का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

रसगोविंदपुर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल और सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण इस मार्ग पर पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रही 7 साल की मासूम को कुचला, मौत; चालक हिरासत में
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138