search

मेरठ मेट्रो को लेकर लेटेस्ट अपडेट, ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन हो गया तैयार; टिकट वेंडिंग मशीन भी इंस्टॉल

Chikheang 2025-12-18 19:07:14 views 933
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन से बहुत जल्द यात्रियों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। दिल्ली रोड पर माधवपुरम कालोनी के सामने बने इस स्टेशन पर फिनिशिंग कार्य समाप्त हो चुका है। यानी अब उद्घाटन का इंतजार है। इस स्टेशन को केवल मेरठ मेट्रो के लिए बनाया गया है। यहां नमो भारत का ठहराव नहीं होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस मेट्रो स्टेशन से न सिर्फ ब्रह्मपुरी और माधवपुरम बल्कि टीपी नगर और आसपास के निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। बागपत रोड से आने वाले यात्रियों के लिए यह सबसे अधिक सुविधाजनक होगा।

ये स्टेशन मेरठ साउथ से मोदीपुरम की दिशा में शताब्दी नगर के बाद आता है। शताब्दी नगर से नमो भारत की सुविधा मिलेगी। ऐसे में यदि किसी यात्री को दिल्ली या गाजियाबाद जाना होगा तो वे ब्रह्मपुरी से मेट्रो लेकर शताब्दी नगर पहुंच सकेंगेे। वर्तमान में दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच 55 किलोमीटर के सेक्शन में 11 स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है।

मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच फिलहाल नमो भारत और मेरठ मेट्रो के ट्रायल रन जारी हैं। ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन पर चार ट्रैक और दो प्लेटफार्म हैं। इनमें दो ट्रैक नमो भारत के लिए हैं जबकि अन्य दो मेरठ मेट्रो के लिए रहेंगे। स्टेशन पर सुरक्षा कक्ष और स्टेशन कंट्रोल रूम (एससीआर) बने हैं। तकनीकी कमरे भी तैयार हो चुके हैं।

इसके अलावा टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) इंस्टाल कर दी गई हैं। स्टेशन में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। दिशा सूचक (साइनेज) लगाए जा चुके हैं और प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) भी लग चुके हैं। लिफ्ट और एस्केलेटर आदि से जुड़े कार्य समाप्त हो गए हैं। प्रवेश-निकास के लिए सीढ़ियां भी बना दी गई हैं। एंट्री-एग्जिट के लिए मुख्य सड़क के दोनों ओर गेट बनाए गए हैं।

स्टेशन के भीतर बाधा रहित प्रवेश और निकास के लिए मुख्यमार्ग के साथ ही सर्विस लेन बनाई गई है। इस सर्विस लेन पर स्टेशन की ओर आने-जाने वाले वाहन आ जा सकते हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953