search

कब लॉन्च हुआ था दुनिया का पहला कम्युनिकेशन सैटेलाइट? क्रिसमस पर भेजा गया खास संदेश

LHC0088 2025-12-18 20:07:53 views 1162
  

दुनिया का पहला कम्युनिकेशन सैटेलाइट (फोटो- airandspace.si.edu)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया का पहला कम्युनिकेशन सैटेलाइट \“स्कोर\“ था, जिसका पूरा नाम सिग्नल कम्युनिकेशन बाय ऑर्बिटल रिलाय इक्विपमेंट है। इस सैटेलाइट को अमेरिका ने 1958 में आज ही दिन 18 दिसंबर को लॉन्च किया था। अमेरिका ने इसे \“स्कोर मिशन\“ नाम दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका ने इस कम्युनिकेशन सैटेलाइट को एटलस मिसाइल के जरिए पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था। अमेरिका के इस अनुसंधान ने लोगों के जीवन को पूरी तरह बदल दिया। इस सैटेलाइट के लॉन्च होने से पृथ्वी के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में संदेश भेजना संभव हो सका।
किसने बनाया पहला कम्युनिकेशन सैटेलाइट?

दुनिया का पहला कम्युनिकेशन सैटेलाइट यूएस आर्मी सिग्नल कॉर्प्स ने बनाया था। इस सैटेलाइट की टेस्टिंग के लिए सबसे पहले ग्राउंड से मिले सिग्नल को रिसीव किया गया और उसे दोबारा ट्रांसमिट किया गया। ट्रांसमिट किए गए संदेश को ऑनबोर्ड रिकॉर्डर में स्टोर किया गया। इसके बाद जहां ग्राउंड से शुरुआत में संदेश आया था, वहां वापस मैसेज ट्रांसमिट किया गया।

कम्युनिकेशन सैटेलाइट के इस सफल परीक्षण ने अंतरिक्ष संचार की सभी संभावनाएं लोगों के समक्ष रख दीं। इस अनुसंधान ने बता दिया कि दुनिया के किसी भी कोने से अंतरिक्ष में सैटेलाइट कम्युनिकेशन के जरिए कहीं भी संदेश भेजा जा सकता है।
सैटेलाइट से किसने भेजा सबसे पहला संदेश?

अमेरिका के उस वक्त के राष्ट्रपति ड्वाइट डेविड आइजनहावर ने भी इस कम्युनिकेशन सैटेलाइट का प्रयोग किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्रिसमस के मौके पर शांति और सद्भावना का संदेश दुनिया को दिया।

राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइजनहावर दुनिया के पहले राष्ट्राध्यक्ष बने, जिनकी आवाज इस कम्युनिकेशन सैटेलाइट के जरिए वैश्विक स्तर पर गूंजी। यह सैटेलाइट लॉन्च होने के बाद अगले 35 दिनों तक सक्रिय रहा।

यह भी पढ़ें- ये है ब्रह्मांड का सबसे पुराना तारा? NASA की खोज से दुनिया हैरान

यह भी पढ़ें- नितिन गडकरी का एलान, 2026 के अंत तक लागू होगा GPS आधारित टोल सिस्टम, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138