search

जिन हथियारों से रूस के सामने टिका रहा यूक्रेन, उन्हें ताइवान को बेच रहा अमेरिका; तिलमिलाए चीन ने क्या कहा?

cy520520 2025-12-18 21:37:17 views 1008
  

ताइवान को 11 अरब डॉलर के हथियार बेचेगा अमेरिका



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के एक फैसले से चीन भड़क गया है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ताइवान को 11 अरब डॉलर के हथियार बेचने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद तिलमिलाए चीन ने अमेरिका से कहा है कि वह ताइवान को हथियार देना तुरंत बंद करे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अमेरिकी फैसले पर चीन ने क्या कहा?

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा है कि, \“चीन अमेरिका से एक सिद्धांत का पालन करने और ताइवान को हथियार देने की खतरनाक कार्रवाइयों को तुरंत रोकने का आग्रह करता है।\“
अमेरिका का ताइवान को हथियार

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि अमेरिका की तरफ से मिल रहे हथियारों में HIMARS रॉकेट सिस्टम, हॉवित्जर, एंटी-टैंक मिसाइल, ड्रोन और अन्य सैन्य उपकरण शामिल हैं। डोनल्ड ट्रंप की तरफ से यह बड़ा कदम है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी पर वापस लौटने के बाद यह इस तरह की बिक्री का दूसरा बैच है।
ताइवान-चीन में तनाव

बता दें कि चीन ताइवान को अपना एक अलग हुआ प्रांत मानता है और उसे मुख्य भूमि (मेन लैंड चाइना) के साथ फिर से जोड़ना चाहता है। जबकि ताइवान खुद को एक संप्रभु, स्वतंत्र राष्ट्र कहता है। दोनों के बीच दशकों से तनाव चल रहा है।
ताइवान-चीन तनाव में अमेरिका की भूमिका

अगर अमेरिका की बात करें तो वह ताइवान को एक देश के रूप में मान्यता नहीं देता है लेकिन वह इस स्व-शासित द्वीप का सबसे बड़ा सुरक्षा समर्थक भी है। जिसे लेकर अब चीन की चिंताएं बढ़ रही हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737