search

Maruti WagonR का हुआ 35 लाख से ज्यादा यूनिट का उत्पादन, कैसा रहा भारत में अब तक का सफर?

deltin33 2025-12-18 21:55:56 views 692
  

Maruti WagonR ने भारत में 35 लाख यूनिट उत्पादन हुआ।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Maruti Suzuki WagonR भारतीय हैचबैक सेगमेंट की उन चुनिंदा कारों में शामिल है, जिसने समय के साथ अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अब यह सफर एक और बड़े मुकाम पर पहुंच गया है। भारत में WagonR का कुल उत्पादन 35 लाख यूनिट को पार कर चुका है। यह उपलब्धि किसी एक दौर की नहीं, बल्कि दशकों तक लगातार भरोसे, अपडेट और बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग का नतीजा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Maruti WagonR का 1999 से आज तक का सफर

WagonR को भारत में दिसंबर 1999 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद हर कुछ सालों में मॉडल ने खुद को समय और नियमों के मुताबिक ढाला। इसे साल 2004 में Duo LPG, 2010 में दूसरी जनरेशन और CNG वेरिएंट, 2015 में ऑटो गियर शिफ्ट, ड्यूल एयरबैग और ABS, 2017 में VXi+ वेरिएंट, 2019 में तीसरी जनरेशन लॉन्ट और 2022 में माइनर मॉडल बदलाव हुए है। अब तक WagonR तीन जनरेशन में आ चुकी है और बॉडी फॉर्मेट को बनाए रखते हुए फीचर्स व कंप्लायंस में लगातार अपडेट होती रही है।

    वर्ष Maruti WagonR का सफर
   
   
   1999
   भारत में WagonR लॉन्च हुई
   
   
   2004
   WagonR में Duo LPG वेरिएंट पेश किया गया
   
   
   2010
   WagonR की दूसरी जनरेशन लॉन्च हुई
   
   
   2010
   WagonR का CNG वेरिएंट पेश किया गया
   
   
   2015
   WagonR में ऑटो गियर शिफ्ट, ड्यूल एयरबैग और ABS मिला
   
   
   2017
   WagonR का VXi+ वेरिएंट लॉन्च किया गया
   
   
   2019
   WagonR की तीसरी जनरेशन लॉन्च हुई
   
   
   2022
   WagonR में मामूली मॉडल बदलाव किया गया
   

  
भारत से दुनिया तक मौजूदगी

WagonR की शुरुआत सितंबर 1993 में जापान से हुई थी। भारत में लॉन्च के बाद इसका दायरा लगातार बढ़ता गया और आज यह 75 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। अगस्त 2025 तक दुनियाभर में WagonR की कुल बिक्री 1 करोड़ यूनिट तक पहुंच चुकी है, जिसमें लगभग एक-तिहाई योगदान भारत का है। घरेलू बाजार में यह कार चार वित्तीय वर्षों तक भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही है, जो इसकी लोकप्रियता और भरोसे को दर्शाता है।
मल्टी-फ्यूल और ट्रांसमिशन विकल्प

WagonR की सफलता में इसके अलग-अलग फ्यूल और ट्रांसमिशन विकल्पों की बड़ी भूमिका रही है। LPG, CNG और ऑटो गियर शिफ्ट (2015) विकल्पों ने इसे एंट्री-लेवल खरीदारों के लिए और भी आसान बनाया। सुरक्षा के लिहाज से भी यह कार समय के साथ आगे बढ़ी है। ड्यूल एयरबैग और ABS के बाद अब छह एयरबैग स्टैंडर्ड, ABS with EBD और ESP सभी वेरिएंट्स में मिलते हैं।
प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी

WagonR पांचवीं जनरेशन HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो वजन प्रबंधन, स्ट्रक्चरल मजबूती और प्रोडक्शन एफिशिएंसी में मदद करता है। इन्फोटेनमेंट के लिए इसमें 7-इंच (17.78 सेमी) SmartPlay Studio टचस्क्रीन, Apple CarPlay, Android Auto™, ब्लूटूथ और वॉयस कमांड सपोर्ट दिया गया है।
भारत में मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क

भारत में WagonR का उत्पादन हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर प्लांट्स में होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका निर्माण जापान, हंगरी और इंडोनेशिया में भी किया जाता है, जिससे सप्लाई और ग्लोबल डिमांड को संतुलित रखा जा सके।
कंपनी का बयान

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हिसाशी ताकेउची ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ एक प्रोडक्शन माइलस्टोन नहीं है, बल्कि पीढ़ियों से ग्राहकों के भरोसे और प्यार का प्रतीक है। 25 साल बाद भी किसी कार का इतना पसंद किया जाना दुर्लभ है। WagonR ने अपनी मूल पहचान को बनाए रखते हुए समय-समय पर तकनीक और फीचर्स में बदलाव किया है। हम ग्राहकों के निरंतर समर्थन के लिए आभारी हैं और आगे भी ‘Joy of Mobility’ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521