cy520520 • 2025-12-18 22:07:26 • views 1247
युवक की मौत के बाद सड़क जाम कर विरोध जताते लोग। जागरण
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी । जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के चंद्रसेना गांव में दो सप्ताह पूर्व बाइक की ठोकर से जख्मी युवक का इलाज के दौरान पटना के एक अस्पताल में गुरुवार को मौत हो गई।
मृतक रास बिहारी दास का 25 वर्षीय पुत्र दिपेश दास था। उसका शव गांव में लाते ही स्वजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने चंद्रसेना गांव के पास एनएच 227 पर शव रखकर और टायर जलाकर सड़क को दोपहर दो बजे से जाम कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आक्रोशित ग्रामीण ठोकर मारने वाले बाइक सवार की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग कर रहे हैं। जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक पहुंच कर समझाने का प्रयास कर रहे हैं। |
|