search

UP Vidhanmandal Winter Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में वंदे मातरम् पर विशेष चर्चा की तैयारी

Chikheang 2025-12-18 22:37:27 views 998
  

उत्तर प्रदेश विधानमंडल शीतकालीन सत्र



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: लोकसभा के शीतकालीन सत्र के बाद अब उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में भी वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सदन में विशेष चर्चा होगी। शुक्रवार से शुरू होने वाले सत्र की सरकार के साथ विपक्ष ने भी तैयारी कर ली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विधानमंडल कार्यमंत्रणा समिति की गुरुवार को बैठक में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सदन में विशेष चर्चा पर अंतिम निर्णय के बाद सर्वदलीय बैठक में इसकी जानकारी साझा की गई। सर्वदलीय बैठक में बताया गया कि सत्र के पहले दिन 19 दिसंबर को दिवंगत मऊ विधायक सुधाकर सिंह के लिए शोकसभा होगी। 20 व 21 को अवकाश रहेगा। 22 को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। उसी दिन वंदे मातरम् पर पांच घंटे चर्चा होगी। 23 व 24 दिसंबर को विधायी कार्य होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सर्वदलीय बैठक में नेता विरोधी दल समाजवादी पार्टी के माता प्रसाद पांडेय, बसपा के उमा शंकर सिंह, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, एसबीएसपी के ओम प्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के संजय निषाद मौजूद थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953