Year Ender 2025: महाकुंभ से पहलगाम और पुतिन तक... 2025 की वो बड़ी घटनाएं, जिसे नहीं भुला पाएगा कोई

cy520520 Yesterday 23:08 views 564
  

इतिहास के पन्नों में कैसे याद किया जाएगा साल 2025?



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 खत्म होने वाला है और 2026 आने को अपनी दहलीज पर खड़ा है। यह साल कई मायनों में यादगार रहा, जिसमें देश और दुनिया भर में कई प्रमुख घटनाएं हुईं। महाकुभ से लेकर लोस एंजिलिस की आग तक, कई घटनाओं ने टेलीविजन की सुर्खियां बटोरीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महीने दर महीने बदलते रहे और कुछ अच्छी, कुछ बुरी घटनाएं सामने आती रहीं। इस साल कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें से कुछ ने लोगों को सोचने पर मजबूर किया। आइये, इसपर एक नजर डालते हैं कि आखिर इतिहास के पन्नों में साल 2025 किस रूप में दर्ज किया जाएगा।
जनवरी महीने के महत्वपूर्ण खबरें
7 जनवरी, 2025 (लॉस एंजेलिस में भयंकर आग)

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में भयंकर आग ने तबाही मचा दी है, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई और 12,000 से अधिक इमारतें जलकर खाक हो गई हैं। आग की वजह से 135-150 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। हॉलीवुड के कई मशहूर हस्तियों के घर भी आग की चपेट में आए हैं। लॉस एंजेलिस की आग से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

( लॉस एंजेलिस आग पर काबू पाते दमकलकर्मी, फोटो: रायटर्स)
13 जनवरी, 2025 (महाकुंभ मेला)

जनवरी से फरवरी तक चला यह विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन रहा, जिसमें 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान के लिए आए। शाही स्नान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल व्यवस्था की सराहना हुई। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई वैश्विक हस्तियां शामिल हुईं। इस आयोजन से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली। हालांकि, 45 दिनों के आयोजन में एक दिन हुई भगदड़ का मामला भी चर्चा में रहा। महाकुंभ से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

  (महाकुभ मेले के दौरान भीड़! फोटो- पीटीआई)
16 जनवरी 2025 (सैफ अली खान पर हमला)

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान अपने पर आराम कर रहे थे इसी बीच उन पर अज्ञात लोगों ने आकर हमला कर दिया था। इसके बाद एक ऑटो ड्राइवर ने सैफ की जान बचाई और वो तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा, जिसके बाद ऑटो ड्राइवर से सैफ ने मुलाकात भी की थी।

  (सैफ पर हमला करने वाला सख्स । फोटो - सोशल मीडिया)
20 जनवरी, 2025 (ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली)

डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को एक बार फिर दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश की सत्ता संभाल ली। उन्होंने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। भारतीय समय अनुसार, रात लगभग 10.30 बजे ट्रंप ने यूएस कैपिटल के अंदर बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश जान रॉब‌र्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। ट्रंप से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शपथ ली थी।  

  (दूसरी बार राष्ट्रपति की सपथ लेते हुए डोनल्ड ट्रंप । फोटो- रायटर्स)
फरवरी महीने के महत्वपूर्ण खबरें
1 फरवरी 2025 (ट्रंप का टैरिफ बम)

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के 60 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाने का एलान कर दिया। भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने के साथ अब कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान कर दिया। हालांकि, ट्रंप टैरिफ के बावजूद नवंबर महीने में भारत ने वस्तु निर्यात के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। निर्यात में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और इससे व्यापार घाटे में भी कमी आई है। ट्रंप के टैरिफ से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...
8 फरवरी 2025 (दिल्ली में खिला कमल)

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटें मिली हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं। उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ। वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रहीं। शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी 2025 को शपथ ली।  

  (शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को नमस्कार करती हुई रेखा गुप्ता । फोटो -पीटीआई)
28 फरवरी 2025 (ट्रंप- जेलेंस्की की तीखी बहस)

28 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में हुई बैठक में तीखी बहस हुई। ट्रंप ने जेलेंस्की पर आरोप लगाया कि वे शांति के लिए तैयार नहीं हैं और लाखों लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। जेलेंस्की ने पलटवार करते हुए ट्रंप पर ओवल ऑफिस में उनका अपमान करने का आरोप लगाया। बैठक के दौरान ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा, “या तो समझौता करो, नहीं तो हम बाहर हैं। ट्रंप ने पलटवार करते हुए कहा था कि आप बड़ी मुश्किल में हो, क्योंकि यह युद्ध नहीं जीत रहे।

  ( डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर जेलेंस्की। फोटो- रायटर्स)
मार्च महीने के महत्वपूर्ण खबरें
9 मार्च 2025 (भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीता)

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। 12 साल बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। 9 मार्च 2025 को दुबई में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारत ने रोहित शर्मा की कप्‍तानी में चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता।  

  ( भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। फोटो- BCCI)
18 मार्च 2025 (मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड)

मार्च 2025 में मेरठ में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या कर शव को नीले ड्रम में सीमेंट से सील किया। केस की बेरहमी और अपडेट्स (नवंबर में मुस्कान ने जेल में बेटी को जन्म दिया) ने पूरे वर्ष सुर्खियां बटोरीं। मेरठ हत्याकांड से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

( सौरभ राजपूत  मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला )
19 मार्च 2025 (सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी)

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर अन्य दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के ज़रिए पृथ्वी पर लौटे। 2024 के जून में सिर्फ आठ दिनों के लिए स्पेस स्टेशन गए थे, लेकिन जो स्टारलाइनर यान उन्हें वापस धरती पर लाने वाला था, वो खराब हो गया था इसलिए उन्हें इतना लंबा इंतजार करना पड़ा। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित रूप से उतारा। सुनीता विलियम्स से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

( अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की वापसी। फोटो- NASA)
अप्रैल महीने के महत्वपूर्ण खबरें
22 अप्रैल 2025 (पहलगाम में आतंकी हमला)

अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटक मारे गए। हमला स्थानीय आतंकी समूह और पाकिस्तान समर्थित तत्वों द्वारा किया गया माना गया। इस घटना के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव बढ़ा और सुरक्षा बलों ने \“ऑपरेशन सिंदूर\“ के तहत आतंकियों को निशाना बनाकर कार्रवाई की। पहलगाम आतंकी हमले से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

(पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटक मारे गए।)
मई महीने के महत्वपूर्ण खबरें
7 मई 2025 (ऑपरेशन सिंदूर)

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 की रात को हुई थी, जो 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में था, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए थे और यह 4 दिनों तक चला एक सैन्य संघर्ष था, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा था। ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...


25 मई 2025 (लालू परिवार से तेजप्रताप आउट)

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बेटे तेज प्रताप यादव को 25 मई 2025 को पार्टी और परिवार दोनों से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लालू यादव ने अपने एक्स हैंडल पर इस संबंध में एक पोस्ट साझा किया। देखते ही देखते यह पोस्ट पूरे देश में मीडिया की सुखियां बन गई। इसके बाद विधानसभा चुनावों में महागठबंधन की हार के बाद लालू परिवार में घमासान बढ़ा। रोहिणी आचार्य ने 15 नवंबर को लालू का घर छोड़ दिया। उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए।
29 मई 2025 (ट्रंप-मस्क की दोस्ती टूटी)

29 मई 2025 को एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अपना नाता तोड़ने का एलान किया। मस्क ने खुद को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अलग कर लिया। एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका से हटने की घोषणा की है।

  
जून महीने के महत्वपूर्ण खबरें
12 जून 2025 (अहमदाबाद प्लेन हादसा)

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून की दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया था। प्लेन सवार 241 लोगों की मौत हो गई। एक जीवित बचा है। मारे गए 241 लोगों में 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक है। प्लेन जिस हॉस्टल बिल्डिंग से टकराया था, वहां से 29 शव मिले। अहमदाबाद प्लेन हादसे से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

(अहमदाबाद प्लेन हादसा के बाद की तस्वीर)
13 जून 2025 (इजरायल-ईरान युद्ध)

इजराइल ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत ईरान में जमकर तबाही मचाई। इजराइली हमले में ईरान का काफी नुकसान हुआ है। इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों से लेकर कई टॉप सैन्य कमांडरों को भी ढेर कर दिया है। आपरेशन राइजिंग लायन के तहत ईरान के परमाणु एवं सैन्य ठिकानों पर पूरी तैयारी के साथ इतना जोरदार हमला बोला कि वह तत्काल जवाब देने की स्थिति में नहीं रहा। ईरान ने भी पलटवार किया। इजरायल के हाफिया शहर में स्थित एक तेल संयंत्र पर हमला किया गया। ईरान ने इजरायल के 30 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया। जवाब में इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है। ईरान ने भी मिसाइलें दागी हैं, जिससे इजरायल के दक्षिण में स्थित मुख्य अस्पताल को नुकसान हुआ है। इजरायल-ईरान युद्ध से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...


25 जुन 2025 (बिहार में SIR)

बिहार में 25 जून 2025 से एसआईआर की शुरुआत की गई। चुनाव आयोग के इस फैसले ने पूरे देश में एसआईआर कराए जाने के मार्ग को प्रशस्त किया। हालांकि, राजनीतिक विरोध भी बहुत हुआ। राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाली गई। बिहार में SIR से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...
जुलाई महीने के महत्वपूर्ण खबरें
2 जुलाई 2025 (राजा रघुवंशी हत्याकांड)

2 जुलाई 2025 को अपनी शादी के महज बारह दिन बाद राजा रघुवंशी अपनी नई दुल्हन सोनम के साथ हनीमून पर गया। यह एक साथ शांतिपूर्ण जीवन की शुरुआत होनी थी, लेकिन किसे पता था कि इस ट्रिप का अंजाम कितना भयानक होगा। सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा के साथ अफेयर चल रहा था, जो कभी उनके फैमिली बिजनेस में काम करता था। शादी के तुरंत बाद, सोनम और राज ने राजा को मारने का प्लान बनाया। तीन किराए के आदमियों ने वेई सॉडोंग फॉल्स के पास राजा पर चाकू से हमला किया। उसकी बॉडी को खाई में फेंक दिया गया। हत्या के कुछ दिनों बाद, सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली और उसे हिरासत में ले लिया गया। राज कुशवाहा और किराए के हत्यारों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। राजा रघुवंशी हत्याकांड से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

( राजा रघुवंशी, सोनम,सोनम का प्रेमी राज)
3 जुलाई 2025 (आईपीएल फाइनल)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल का सूखा खत्‍म करते हुए पहली बार आईपीएल खिताब जीता। 3 जुलाई 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्‍स को 6 रन से मात दी। आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्‍तानी में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई। आईपीएल फाइनल से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

(18 साल बाद जीत का जश्न मानती RCB । फोटो - IPLX)
28 जुलाई 2025 (थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीजफायर)

28 जुलाई को थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे सीमा संघर्ष पर अब विराम लगा। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने घोषणा की कि दोनों देशों ने बिना किसी शर्त के तत्काल प्रभाव से युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति व्यक्त की है। यह फैसला मलेशिया की मध्यस्थता की पेशकश के बाद हुआ, जिसका उद्देश्य सीमा क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करना था। हालांकि, एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
अगस्त महीने के महत्वपूर्ण खबरें
4 अगस्त 2025 (शिबू सोरेन का निधन)

झारखंड में झामुमो के संस्थापक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 4 अगस्त 2025 को निधन हो गया। झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए चलाए गए आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। शिबू सोरेन के निधन संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

  ( शिबू सोरेन को श्रधांजलि देते हुए पीएम मोदी)
सितंबर महीने के महत्वपूर्ण खबरें
1 सितंबर 2025 (मोदी-पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात)

1 सितंबर 2025 को एक तस्वीर की दुनिया भर में चर्चा हुई। एससीओ के मंच पर जब दुनिया के तीन महान शक्तियों ने एक साथ तस्वीरें खिंचवाई, जिससे अमेरिका को मिर्ची लग गई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने मुलाकात की।

  (मोदी-पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात । फोटो- सोशल मीडिया)
11 सितंबर 2025 (चार्ली किर्क की हत्या)

अमेरिका के यूटा वैली विश्वविद्यालय में एक कॉलेज फेस्ट के दौरान चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार्ली राष्ट्रपति ट्रंप के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं। साल 2020 में राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति के धोखाधड़ी के झूठे दावों का भी चार्ली किर्क ने समर्थन किया था। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के ट्रांसजेंडरों और प्रवासियों पर हमला भी बोला था। चार्ली जब 18 साल के थे, उस वक्त उन्होंने ट्रर्निंग प्वाइंट यूएस की स्थापना की थी। यह एक प्रकार का ऐसा समूह बन चुका था, जिसने एक दशक में कई बार अपनी आवाज को बुलंद किया था।
13 सितंबर 2025 (अमेरिका में शटडाउन खत्म)

अमेरिका में चल रहा अब तक का सबसे लंबा शटडाउन खत्म हुआ। अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे शटडाउन को खत्म करने के लिए सीनेट समर्थित विधेयक को सदन ने मंजूरी दी, जिसके बाद इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा गया। ट्रंप ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिया।शटडाउन खत्म करने के लिए लगभग सभी रिपब्लिकन और कुछ डेमोक्रेट्स ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया। इसे पारित करने के लिए वोटिंग का आंकड़ा 222-209 रहा।  
14 सितंबर 2025 (नेपाल में Gen Z Protest)

नेपाल में 14 सितंबर को हुए एक अभूतपूर्व युवा आंदोलन देखने को मिला, जिसने प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की सरकार को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया। इस आंदोलन को ‘जेन जी प्रोटेस्ट’ (Gen Z Protest) का नाम दिया गया। यह आंदोलन मुख्य रूप से नेपाल सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के बाद शुरू हुआ। यह पहली बार है, जब नेपाल का युवा वर्ग राजनीतिक दलों से अलग होकर इतने बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतरा। शुरुआत में शांतिपूर्ण रहा प्रदर्शन पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद हिंसक हो गया। प्रधानमंत्री ओली और अन्य नेताओं के घरों में आग लगा दी गई।नेपाल में Gen Z Protest से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

(नेपाल में Gen Z Protest । फोटो- रायटर्स)
22 सितंबर 2025 (नई जीएसटी दरें लागू)

नई जीएसटी दरें 22 सितंबर 2025 से लागू हुई। अब दो मुख्य टैक्स स्लैब हैं - 5% और 18%। आवश्यक वस्तुओं पर 5% जीएसटी , जबकि लग्जरी सेवाओं पर 40% टैक्स लग रहा है। इससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो गई हैं, लेकिन लग्जरी सामान महंगे हो गए हैं। जीएसटी काउंसिल ने टैक्स दरों में व्यापक बदलाव किए। GST से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...


25 सितंबर 2025 (चैतन्यानंद सरस्वती गिरफ्तार)

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च (एसआरआईएसआईआईएम) के प्रबंधक चैतन्यानंद सरस्वती को यूपी के आगरा से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले में 32 से ज्यादा छात्राओं से पूछताछ की गई। इनमें से 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न, अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने, डराने और जबरन छूने जैसे आरोप लगाए हैं।
28 सितंबर 2025 (एशिया कप फाइनल)

भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम सबसे ज्‍यादा एशिया कप खिताब जीतने वाली टीम भी है। भारत ने 28 सितंबर 2025 को दुबई में पाकिस्‍तान को पांच विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया। हालांकि, भारतीय टीम के पास अब तक टूर्नामेंट की ट्रॉफी हाथ नहीं लगी है। इसके पीछे हैंडशेक विवाद रहा है।

  ( 9वीं बार एशिया कप खिताब अपने नाम करती हुई भारतीय टीम। फोटो - BCCI)
अक्टूबर महीने के महत्वपूर्ण खबरें
7 अक्टूबर 2025 (आईपीएस अधिकारी पूरन सिंह आत्महत्या)

7 अक्टूबर 2025 में हरियाणा में 2025 में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पूरन सिंह ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर लिया। यह घटना राज्य पुलिस में एक गहरे सदमे का कारण बनी और कानून-व्यवस्था तथा अधिकारी कल्याण पर सवाल उठे। आईपीएस अधिकारी पूरन सिंह से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...
नवंबर महीने के महत्वपूर्ण खबरें
2 नवंबर 2025 (आईसीसी महिला वनडे वर्ल्‍ड कप फाइनल)

भारतीय टीम ने पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्‍ड कप खिताब जीता। 52 साल में पहली बार भारतीय टीम वनडे वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने में सफल हुई। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व में भारतीय टीम ने 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम पर साउथ अफ्रीका को 52 रन से मात देकर खिताब अपने नाम किया। महिला वनडे वर्ल्‍ड कप फाइनल से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

( भारतीय टीम ने पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्‍ड कप खिताब जीता। फोटो- सोशल मीडिया)
10 नवंबर 2025 (दिल्ली ब्लास्ट)

दिल्ली में 10 नवंबर के दिन के लाल किला के पास एक कार में धमाका हुआ, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और लगभग 27 से ज्यादा लोग घायल हुए। तीन शव इतने क्षत-विक्षत थे कि डीएनए से पहचान करनी पड़ी। मृतकों में ज्यादातर स्थानीय दुकानदार और दूसरे शहरों से आए लोग थे। लाल किला के पास विस्फोट एक बड़े ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर माड्यूल का हिस्सा, जो जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़ा था। विस्फोट इतना तेज था कि कार के पार्ट्स 42 जगह बिखर गए। इस घटना के तार अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े और धीरे-धीरे कश्मीर से लेकर नूंह तक कनेक्शन सामने आया। दिल्ली ब्लास्ट से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

(दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुआ ब्लास्ट)
14 नवंबर 2025 (बिहार विधानसभा चुनाव)

बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग (6 और 11 नवंबर 2025) हुई। बिहार चुनाव ने पूरे देश की राजनीति को दिशा देने का काम किया। रिजल्ट के बाद बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनी। बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

  (बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद लोगों का अभिवादन करते हुए पीएम मोदी)
24 नवंबर 2025 (अभिनेता धर्मेंद्र का निधन)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे, लेकिन हिंदी सिनेमा के इतिहास में जो लोकप्रियता धर्मेंद्र को हासिल हुई है, वो कम ही लोगों को होती है। पंजाब के एक छोटे से गांव से निकलकर धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा को एक अलग मुकाम तक पहुंचाया है। धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको धर्मेंद्र 6 दशकों की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनके दम पर धर्मेंद्र बॉलीवुड के ही-मैन बने। धर्मेंद्र के निधन से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...


25 नवंबर 2025 (अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण)

अयोध्या में बने राम मंदिर में 25 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य ध्वजारोहण किया गया, जिसे मंदिर निर्माण के पूर्ण होने का प्रतीक कहा जाता है। यह आयोजन विवाह पंचमी के शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ, जिसमें सूर्य, \“ॐ\“ और कोविदार वृक्ष अंकित एक विशाल केसरिया धर्म ध्वजा मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर फहराई गई, जो राम राज्य और राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

( 25 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य ध्वजारोहण किया गया)
दिसंबर महीने के महत्वपूर्ण खबरें
4 दिसंबर 2025 (पुतिन का भारत दौरा)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर रूस के राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 04-05 दिसंबर 2025 तक भारत के राजकीय दौरे पर रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस सम्मेलन पर यूरोप, अमेरिका और चीन समेत कई एशियाई देशों की नजरें थी, क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार पुतिन भारत पहुंचे थे। पुतिन के भारत दौरे से संबंधित खबरें यहां पढ़ें...

(पुतिन का भारत दौरा)
4 दिसंबर 2025 (पानीपत का ‘ब्यूटी’ मर्डर)

2025 की यह क्राइम स्टोरी पैसे, बेवफाई या विरासत के बारे में नहीं है। यह इतनी गहरी जलन को बताती है, जिसने तीन बच्चों को मार डाला। हरियाणा के पानीपत में एक फैमिली फंक्शन में छह साल की विधि गायब हो गई। मेहमानों को लगा कि वह शायद कहीं खेल रही होगी। बाद में, उसकी बॉडी पानी के टब में मिली।
विधि की हत्या उसकी आंटी पूनम ने की थी। वह विधि को ऊपर ले गई, उसे टब में डालकर डुबो-डुबोकर मार डाला। फिर उसने कमरा बंद कर दिया और नीचे आ गई। अब सवाल उठता है कि उसने ऐसा क्यों किया।
16 दिसंबर 2025 (आईपीएल 2026 मिनी नीलामी)

अबूधाबी में आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़‍ियों की मिनी नीलामी हुई। फ्रेंचाइजियों ने अनकैप्ड भारतीय खिलाड़‍ियों पर दिल खोलकर बोली लगाई। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान के भरतपुर के कार्तिक शर्मा और सहारनपुर के प्रशांत वीर पर 14.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि खर्च की, तो दिल्ली कैपिटल्स ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला के तेज गेंदबाज आकिब डार पर 8.40 करोड़ रुपये खर्च किए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
136863

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.