search

MJPRU: 2 जनवरी से शुरू होंगी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं, विस्तृत कार्यक्रम जारी

Chikheang 2025-12-19 02:06:59 views 883
  

फार्म जमा करने के लि‍ए लगी छात्रों की लाइन



जागरण संवाददाता, बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षाएं दो जनवरी से 31 जनवरी तक एक पाली में कराई जाएंगी, जिसमें सभी रविवार भी शामिल हैं। वहीं, स्नातक तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम को भी संशोधित किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, प्रथम पाली में परीक्षा सुबह आठ बजे से 10 बजे तक होगी। पहले दिन (शुक्रवार) स्नातक की फैशन डिजाइनिंग, ट्रैवल व टूरिज्म मैनेजमेंट, पर्सियन, फंक्शनल हिंदी, आफिस मैनेजमेंट, फिजिक्स, बिजनेस आर्गनाइजेशन, बिजनेस इकोनामिक्स, इंट्रोडक्शन टू रिटेल आपरेशंस, हास्पिटल आपरेशंस मैनेजमेंट, बेसिक अकाउंटिंग और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा कराई जाएगी। स्नातक तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की दो जनवरी और आठ जनवरी को होने वाले पेपर में संशोधन किया गया है।
छात्रों ने बदले विषय, अब भटक रहे

स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के समय जिन विषयों (मेजर, माइनर, वोकेशनल विषय) का चयन किया था। उनमें परीक्षा आवेदन पत्र भरते समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपने स्तर से साइबर कैफे के माध्यम से परिवर्तन कर दिया है। बरेली कालेज की ओर से प्रवेश निरस्त होने का नोटिस जारी होने के बाद समाधान के लिए विद्यार्थी प्रवेश समिति के पास पहुंचे। गुरुवार को अंतिम दिन सीट लाक करने का कार्य किया जाता
13 जनवरी से इन पाठ्यक्रमों की होंगी परीक्षाएं
कोर्स (Course)सेमेस्टर (Semester)परीक्षा की अवधिसमय (Shift)
PGDCAप्रथम सेमेस्टर13 - 17 जनवरी11:00 AM - 02:00 PM
MSW (नया पाठ्यक्रम)प्रथम व तीसरा सेमेस्टर13 - 14 जनवरी11:00 AM - 02:00 PM
MSW (पुराना/नियमित)प्रथम व तीसरा सेमेस्टर13 - 23 जनवरी11:00 AM - 02:00 PM
M.Libप्रथम सेमेस्टर13 - 15 जनवरी11:00 AM - 02:00 PM
LLM (HR/Cyber Law)प्रथम व तीसरा सेमेस्टर13 - 23 जनवरी11:00 AM - 02:00 PM
BCAप्रथम, तीसरा व पाँचवाँ13 - 30 जनवरी11:00 AM - 02:00 PM
BBAप्रथम, तीसरा व पाँचवाँ13 जन. - 05 फरवरी11:00 AM - 02:00 PM
B.Lib (Main)प्रथम सेमेस्टर13 - 15 जनवरी11:00 AM - 02:00 PM
B.Com (Financial Serv.)प्रथम, तीसरा व पाँचवाँ13 - 21 जनवरी11:00 AM - 02:00 PM
B.Com (Finance)प्रथम, तीसरा व पाँचवाँ13 - 23 जनवरी11:00 AM - 02:00 PM
LLB (5 वर्षीय)विषम सेमेस्टर (Odd Sem)13 - 23 जनवरी11:00 AM - 02:00 PM
LLB (3 वर्षीय - Back)विषम सेमेस्टर (Odd Sem)13 - 22 जनवरी11:00 AM - 02:00 PM





यह भी पढ़ें- MJPRU Exam Form: मेजर-माइनर विषयों से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी, बरेली कॉलेज ने जारी किया नोटिस
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953