cy520520 • 2025-12-19 04:07:38 • views 1165
कोलेजियम की पांच जजों को HC का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने गुरुवार को केंद्र सरकार को देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पांच जजों की पदोन्नति की सिफारिश की है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में कोलेजियम ने दिन में एक बैठक के दौरान यह निर्णय लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के 9 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया है। बांबे हाई कोर्ट की न्यायाधीश रेवती पी. मोहिते डेर की मेघालय के लिए सिफारिश की गई है, जबकि बांबे के न्यायाधीश एमएस सोनक को मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के 8 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद झारखंड हाई कोर्ट के लिए पदोन्नत किया गया है।
जज संगम कुमार पटना HC के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
केरल हाई कोर्ट के न्यायाधीश ए. मुहम्मद मुश्ताक को सिक्किम के लिए पदोन्नत किया गया है और ओडिशा के जज संगम कुमार साहू को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
एक अन्य निर्णय में कोलेजियम ने मेघालय हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन को मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के 9 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद केरल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।
बैस्टियन रेस्टोरेंट केस में शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड, ली गई तलाशी |
|