search
 Forgot password?
 Register now
search

दिल्ली में उत्तराखंड महोत्सव संस्कृति और परंपरा का संगम, सीएम रेखा गुप्ता ने दोनों राज्यों के रिश्ते को बताया अटूट

Chikheang 2025-10-6 14:36:18 views 1258
  दिल्ली और उत्तराखंड का संबंध आत्मा और मन का है: रेखा गुप्ता





जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-10 में \“\“हम सबका उत्तराखंड\“\“ संस्था की ओर से रविवार को आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपरा की मनमोहक झलक देखने को मिली। इस आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड लोक संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस मौके पर पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली और उत्तराखंड का संबंध आत्मा और मन का है। क्योंकि दिल्ली का मन उत्तराखंड में ही टिका रहता है। हर प्रदेश के अपने रंग हैं, और इन रंगों से बनती है भारत की तस्वीर। आनंद आता है, जब हम सभी एक दूसरे के त्योहार खुशी के साथ मनाते हैं।



मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक-परंपराओं को अपने उत्सवों, अपने समाज और अपनी संस्कृति में सहेज लेती है। यही दिल्ली की पहचान है, जो हर परंपरा को अपनाकर और भी जीवंत बन जाती है। वहीं, उत्तराखंड के लोकप्रिय कलाकारों पवन मैथानी, ललित मिहान जोशी, खुशी जोशी, राकेश पनेरू, हरि जोशी और दीवान कन्याल ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का पर्व है। अपने लोगों के बीच होना गर्व की बात है। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कलाकारों और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज और संस्कृति को जोड़ने का कार्य करते हैं।



इस मौके पर रिठाला विधायक कुलवंत राणा, अनिल पानू, मनोज भंडारी,राजेंद्र सिंह भंडारी, सुरेंद्र हालसी, जगजीवन कन्याल, मनोज भट्ट, सुरेश पांडे, पद्मश्री डा. जीवन सिंह सहित बड़ी संख्या में उत्तराखंडी समाज के लोग मौजूद रहें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com