search

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का सितम जारी, सुपौल और किशनगंज समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

cy520520 2025-10-6 15:06:03 views 1293
  बिहार के 34 जिलों को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट





जागरण संवाददाता, पटना। सूबे के 34 जिलों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। प्रदेश के तीन जिलों के सुपौल, अररिया एवं किशनगंज में अति भारी एवं मधुबनी, पूर्णिया एवं कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



पटना सहित अन्य जिलों में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन व छिटपुट वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि आठ अक्टूबर से वर्षा में कमी आने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।  

मध्य अक्टूबर तक मानसून की वापसी की संभावना है। 24 घंटों के बाद तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर बिहार और आसपास इलाकों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है।  



हालांकि, इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व बिहार और आसपास इलाकों पर बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। सुपौल के सरायगढ़ भपटियाही में 385.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।  

रविवार को पटना सहित 15 जिलों में वर्षा में कमी आने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। पटना का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस एवं 31.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सासाराम रोहतास में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।  



गयाजी, छपरा, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा समेत अन्य भागों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।  
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   पटना
   29.3
   22.7
   
   
   गयाजी
   30.2
   23.0
   
   
   भागलपुर
   27.7
   23.8
   
   
   मुजफ्फरपुर
   25.0
   22.9
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725