search

थाईलैंड ने कंबोडिया पर फिर किए हवाई हमले, रॉकेटों से भरे गोदाम को बनाया निशाना; सीमा संघर्ष भड़का

deltin33 2025-12-19 11:07:00 views 535
  

रॉकेटों से भरे कंबोडियाई गोदाम पर थाई वायुसेना ने निशाना साधा (फोटो- रॉयटर)



एपी, नोम पेन्ह। कंबोडिया पर उसके पड़ोसी देश थाईलैंड ने गुरुवार को और हवाई हमले किए हैं। थाईलैंड के युद्धक विमानों ने उन ठिकानों को निशाना बनाया जहां कंबोडियाई सेना ने अपने रॉकेटों को संग्रहित किया था। पिछले हफ्ते शुरू हुए इस सैन्य संघर्ष में इन रॉकेटों से ही कंबोडिया ने कहर ढाया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
थाईलैंड की सेना ने अपने जेट फाइटरों ने एक गोदाम पर हमला

थाईलैंड की सेना ने अपने जेट फाइटरों ने एक गोदाम पर हमला किया, जहां कंबोडियाई सेना ने उन राकेटों को जमा कर रखा था। दोनों देशों के बीच सीमा पर उन क्षेत्रों को लेकर संघर्ष चल रहा है, जिनका दोनों ही दावा करते हैं। सीमावर्ती कई विवादित क्षेत्रों में सदियों प्राचीन शिव मंदिर समेत कई पुराने मंदिरों के अवशेष हैं, जो लड़ाई के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

थाईलैंड का कहना है कि कंबोडियाई बलों ने इन्हें अपने ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया है। हालिया व्यापक लड़ाई का दौर 8 दिसंबर को शुरू हुआ, जब एक सीमा संघर्ष में दो थाई सैनिक घायल हो गए। तब से कई मोर्चों पर लड़ाई छिड़ गई है।
थाईलैंड ने कंबोडिया में एफ-16 जेट फाइटर्स से हवाई हमले किए हैं

थाईलैंड ने कंबोडिया में एफ-16 जेट फाइटर्स से हवाई हमले किए हैं और कंबोडिया ने ट्रक-माउंटेड लांचरों से हजारों मध्यम दूरी के बीएम-21 रॉकेट दागे हैं, जो एक बार में 40 तक दाग सकते हैं।

कंबोडिया ने गुरुवार को रिपोर्ट किया कि थाई युद्धक विमानों ने कंबोडिया के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक शहर पोइपेट पर बम गिराए, जो शांतिपूर्ण समय में थाईलैंड के साथ भूमि आधारित व्यापार का मुख्य केंद्र है।

उसने कहा कि थाई एफ-16 ने एक नागरिक आवासीय क्षेत्र पर तीन बम गिराए, जिससे गोदाम के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा और दो नागरिकों को चोटें आईं। सूचना मंत्री नेथ फेअक्ट्रा ने बाद में कहा कि दूसरी बमबारी सिरेई सोफान पर हुई, जो पोइपेट से 46 किलोमीटर (29 मील) पूर्व में बंटेआ मीयांचय प्रांत में है।

थाई वायु सेना के प्रवक्ता एयर मार्शल जैककृत थम्माविचाई ने कहा कि लक्षित गोदाम पर हमला इसलिए किया गया क्योंकि इसे बीएम-21 राकेटों को संग्रहित करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था और नागरिकों को चोटिल करने से बचने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया। शहर को हालिया लड़ाई शुरू होने के बाद से खाली कर दिया गया है।
थाईलैंड के अनुसार 8 दिसंबर से 21 सैनिक मारे गए हैं

थाईलैंड के अनुसार 8 दिसंबर से 21 सैनिक मारे गए हैं। एक नागरिक की मौत सीधी लड़ाई में हुई, जबकि 20 अन्य निकासी के दौरान मारे गए। कंबोडिया के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि 8 दिसंबर से 18 नागरिक मारे गए और 79 घायल हुए हैं। उसने सैन्य मौतों की घोषणा नहीं की है, जिसे थाईलैंड ने 200 से अधिक होने का अनुमान लगाया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521