search

Mainpuri Weather Update कोहरे ने लगाया वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक, पारा गिरने से बढ़ा ठंड का प्रकोप

Chikheang 2025-12-19 16:07:19 views 638
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता मैनपुरी। जनपद में गुरुवार रात से ही कोहरा छा गया था। सर्द हवा के चलते तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार की सुबह कम कोहरा होने के बाद भी सर्दी का प्रकोप कम नहीं हुआ। कोहरे के कारण वाहनों की चाल धीमी हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुबह से ही लोग दुकानों के आगे जल रहे अलावों का सहारा लेते नजर आए। सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक सभी बोर्ड के स्कूलों का समय सुबह दस बजे से कर दिया था लेकिन इसके बाद भी कई निजी स्कूलों ने अपना समय परिवर्तित नहीं किया।

इससे सुबह साढ़े आठ बजे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं कई परिषदीय स्कूलों में भी बच्चों को परिवर्तित समय की जानकारी नहीं दी गई। इससे सुबह बच्चे जल्दी स्कूल पहुंच गए और शिक्षक वहां नहीं थे। ऐसे में बच्चे शिक्षकों का इंतजार करते रहे।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! शादी के बाद अब बेटी को ससुराल में भी मिलेगा राशन...नहीं कटवाना पड़ेगा राशन कार्ड से नाम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953