दाएं- नायब सिंह सैनी (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज सदन में दो बैठकें होंगी। इनके अलावा प्रश्नकाल में 20 तारांकित सवालों के मंत्री देंगे जवाब। 20 अतारांकित सवालों के जवाब रखे जाएंगे। शून्यकाल में ड्रॉ से चयनित विधायकों को तीन-तीन मिनट के लिए अपनी बात रखने का मिलेगा मौका। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दोपहर बाद सदन में कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। विधानसभा में विधायकों की संख्या बल के आधार पर सरकार की जीत तय है।
आज कुल आठ विधेयक पारित होंगे।
इनमें हरियाणा श्रीमाता मनसा देवी मंदिर (संशोधन) विधेयक, हरियाणा श्रीमाता शीतला देवी मंदिर (संशोधन) विधेयक और हरियाणा श्रीमाता भीमेश्वरी देवी मंदिर (आश्रम) बेरी मंदिर (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, हरियाणा श्रीकपाल मोचन, श्रीबद्री नारायण, श्रीमंत्रा देवी और श्रीकेदारनाथ मंदिर (संशोधन) विधेयक, हरियाणा पंचायती राज (द्वितीय संशोधन) विधेयक और हरियाणा नगरपालिका विधेयक भी पारित किया जाएगा। छह अन्य बिल आज सदन पटल पर रखे जाएंगे।
LIVE UPDATES |