search

Nissan भारत में बड़ी कमबैक कर रही तैयारी, 2026 में तीन नई कारों को करेगी लॉन्च

LHC0088 2025-12-19 17:03:35 views 1233
  

निसान का भारतीय बाजार में दमदार वापसी प्लान



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। कई सालों तक भारतीय बाजार में लगभग शांत रहने के बाद अब Nissan एक बार फिर फुल-फोर्स कमबैक की तैयारी में है। साल 2026 से कंपनी भारत में अपने अब तक के सबसे आक्रामक प्रोडक्ट प्लान पर काम शुरू करने जा रही है। फिलहाल Nissan के पास भारत में सिर्फ एक ही कार Magnite बिक्री के लिए मौजूद है, लेकिन 2026 के अंत तक कंपनी का पोर्टफोलियो तीन मॉडल तक पहुंच जाएगा। इसके बाद 2027 में एक चौथा मॉडल भी लाइन-अप में जुड़ने वाला है। इस नई रणनीति की शुरुआत एक अपडेटेड Magnite से होगी, जिसके बाद एक बिल्कुल नई 7-सीटर MPV Gravite और फिर एक दमदार मिडसाइज SUV Tekton भारतीय बाजार में उतरेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
2026 Nissan Magnite को मिलेगा हल्का अपडेट

Nissan अपने लाइन-अप के विस्तार की शुरुआत MY2026 Magnite से करेगी। यह अपडेट मुख्य रूप से फीचर लिस्ट तक सीमित रहने वाला है। डिजाइन या मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसका Renault Kiger और Maruti Fronx जैसी कारों से मुकाबला जारी रहेगा। Gravite के मार्च 2026 लॉन्च से पहले Magnite का अपडेट बाजार में आ सकती है। यह अपडेट Nissan के लिए एक ट्रांजिशन स्टेप होगा, जिससे ब्रांड की मौजूदगी बनी रहेगी।
Nissan Gravite नई 7-सीटर MPV

Nissan अपनी नई कॉम्पैक्ट MPV को Gravite नाम से पेश करेगी। इसे जनवरी 2026 में रिवील किया जाएगा, जबकि कीमतों की घोषणा मार्च 2026 में होगी। Gravite, Renault Triber पर आधारित होगी, लेकिन इसमें Nissan की अलग पहचान देने के लिए कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसमें नए बंपर और बदली हुई लाइटिंग सिग्नेचर, नए अलॉय व्हील्स, केबिन में नई ट्रिम और कलर ऑप्शन दिए जाएंगे। फीचर्स की बात करें तो Gravite में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। इसमें वही 72hp का 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आएगा।
Nissan Tekton नई मिडसाइज SUV

Nissan की सबसे अहम और बहुप्रतीक्षित पेशकश होगी Nissan Tekton। यह SUV Renault की नई Duster पर आधारित होगी और जून 2026 के आसपास भारत में लॉन्च हो सकती है। Tekton को देश के सबसे हॉट सेगमेंट मिडसाइज SUV में उतारा जाएगा, जहां इसका मुकाबला Hyundai Creta और Tata Sierra जैसी कारों से होगा। डिजाइन के मामले में Tekton को Nissan की फ्लैगशिप SUV Patrol से प्रेरणा मिलेगी। इसमें Patrol-स्टाइल ग्रिल, शार्प कैरेक्टर लाइंस और C-शेप डिजाइन एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं। इंजन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन इसमें 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। आगे चलकर इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन भी जोड़ा जा सकता है।
हमारी राय

Nissan की 2026 की रणनीति यह साफ करती है कि कंपनी अब भारतीय बाजार को लेकर सीरियस और लॉन्ग-टर्म अप्रोच अपना रही है। अपडेटेड Magnite से शुरुआत, Gravite जैसी फैमिली MPV और Tekton जैसी मिडसाइज SUV ये तीनों कदम मिलकर Nissan को एक बार फिर मजबूत स्थिति में ला सकते हैं। अगर प्राइसिंग और लॉन्च टाइमलाइन सही रही, तो 2026 Nissan के लिए भारत में टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138