search

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गंभीर आरोप, कोडीनयुक्त कफ सीरप की तस्करी लिप्त लोगों का सपा से कनेक्शन

LHC0088 2025-12-19 17:06:58 views 613
  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले समाजवादी पार्टी को कठघरे में खड़ा कर दिया। मुख्यमंत्री ने कोडीनयुक्त कफ सीरप की तस्करी लिप्त लोगों का समाजवादी पार्टी से कनेक्शन बताया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोल दिया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि कोडिन वाली कफ सीरप की तस्करी में लिप्त लोगों के कनेक्शन समाजवादी पार्टी से निकलकर सामने आ रहे हैं।

इस प्रकरण में तस्करी की शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की गई है। हमने बहुत सारी गिरफ्तारी की हैं। तस्करी में लिप्त माफिया के संबंध समाजवादी पार्टी से रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर माफिया के संबंध सपा से हैं। किनके पास धन गया, सब सामने आएगा। जांच होने दीजिए, सब सामने आएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा प्रमुख बार-बार कह रहे हैं कि ये वही स्थिति है कि यही भूल बार-बार करता रहा धूल चेहरे पे थी और आईना साफ करता रहा। अपराधियों के साथ इनकी फोटो है। कहीं न कहीं अवैध लेनदेन में भी संलिप्तता सामने आएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह सत्र 24 दिसंबर तक सत्र चलेगा। इसमें जनता से जुड़े मुद्दों पर बात होने के साथ वंदे मातरम् पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कारण सत्र छोटा है, इसमें सही दिशा में चर्चा होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद विधानसभा में घोसी पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह सदन के वरिष्ठ सदस्य थे। सुधाकर सिंह गरीबों की सेवा करते थे। सुधाकर सिंह लोकतंत्र सेनानी थे। क्षेत्र के विकास पर उनका जोर था।

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने इससे पहले विधान भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इन्होंने कोडीन कफ सीरप के साथ एक्यूआई को लेकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में सपा के विधायकों ने प्रदर्शन किया। यह सभी पोस्टर व बैनर लेकर पहुंचे थे। केश वर्मा कोडीन सिरप का पोस्टर पहनकर विधानसभा पहुंचे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138