search

वीडीओ भर्ती में धांधली का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, OMR सीट में छेड़छाड़ करने का आरोप

Chikheang 2025-12-19 22:37:13 views 651
  

वीडीओ भर्ती में धांधली का मुख्य आरोपित गिरफ्तार।



संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती परीक्षा 2018 में हुई गड़बड़ी के मामले में लखनऊ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने मुख्य आरोपित अंकुर वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम अपने साथ लखनऊ ले गई। उक्त मामले में जिले के छह आरोपित शामिल बताए जाते हैं। इसमें अधिकांश आरोपित गैरप्रांतों में नौकरी कर रहे हैं। पुलिस को अभी इनकी तलाश है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए वर्ष 2018 में भर्ती निकली थी। आवेदन के बाद परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के दौरान मुख्य आरोपित इब्राहिमपुर जिले के बलरामपुर गांव के अंकुर वर्मा ने ओएमआर सीट में सह अभियुक्तों संग मिलकर छेड़छाड़ समेत अन्य गड़बड़ी की थी।

शिकायत के बाद इसकी जांच एसआइटी एवं ईओडब्ल्यू की टीम को सौंपी गई थी। जांच के पुलिस लखनऊ के ईओडब्ल्यू शाखा में अंकर वर्मा पर केस दर्ज किया गया था। ईओडब्ल्यू टीम अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

जांच के दौरान जिले के अन्य छह आरोपित शामिल है। इसमें अकबरपुर के कुड़िया चितौना गांव के आरोपित के घर पुलिस पहुंची गुरुवार को पहुंची। वह वर्तमान में मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय समसाबाद में तैनात हैं।

टीम ने स्वजन से आरोपित का नंबर लेकर बात किया है। इसके बाद पुलिस टीम ने बैरमपुर बरवां, सिझौली समेत अन्य स्थानों पर भी आरोपितों के घर पहुंचकर जांच करते हुए गिरफ्तारी का प्रयास किया।

इसमें अधिकांश लोग गैरप्रांत व प्रदेश के अन्य जिलों में नौकरी कर रहे हैं, जो पुलिस के पुलिस के हाथ नहीं लगे। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन के सीओ सुनील कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। इंस्पेक्टर संतोष सिंह विसेन ने आरोपित अंकुर की गिरफ्तरी की पुष्टि की है।

बताया कि जांच के संग आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि ईओडब्ल्यू की टीम जिले में आयी थी। एक आरोपित को गिरफ्तार कर अपने संग लेकर गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953