cy520520 • 2025-12-19 23:07:19 • views 1221
संवाद सहयोगी, संभल/गुन्नौर। बढ़ते कोहरे में दुर्घटनाओं की आशंका के चलते यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए और चालकों को नियमों की अनदेखी से होने वाले हादसों से बचाव पर विशेष जोर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हयातनगर में बहजोई रोड पर यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों और आमजन को लाउडस्पीकर के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी को सतर्क रहना आवश्यक है।
अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर पेंट और रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। इससे रात और कोहरे के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी। वहीं गुन्नौर के बबराला में भी सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया।
ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोककर रिफ्लेक्टर लगाए और उन चालकों को जागरूक किया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष बबराला नरेंद्र कुमार, यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, लेखराज, चौकी इंचार्ज बबराला बृजपाल सिंह, तनवीर अहमद, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। |
|