search

Year Ender 2025: रूह कंपाने वाली वारदात, नेता-खिलाड़ी से लेकर टीचर की हत्या; हरियाणा को हिलाने वाले वो 5 बड़े हत्याकांड

Chikheang 2025-12-19 23:07:35 views 1179
  

Year Ender 2025: हरियाणा को हिलाने वाले वो 5 बड़े हत्याकांड।  



डिजिटल डेस्क, पंचकूला। साल 2025 अब समाप्ति की ओर है। 12 दिनों बाद नए साल का आगमन हो जाएगा। लोग नए साल 2026 में प्रवेश कर जाएंगे। खट्टी-मीठी यादों के लिए लोग साल 2025 को याद करेंगे। वहीं, इस साल कई आपराधिक घटनाओं ने हरियाणा को हिलाकर रख दिया। पांच हत्याएं ऐसी हुईं, जिनसे लोगों का दिल दहल गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कभी राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या तो कभी कांग्रेस कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारा। साइको सीरियल किलर ने कई बच्चियों की जान ले ली। इसी साल ऑनर किलिंग का भी बड़ा मामला सामने आया। आइए जानते हैं हरियाणा के पांच बड़े हत्याकांड...
साइको किलर पूनम ने की चार बच्चों की हत्या

हरियाणा के पानीपत और सोनीपत इलाके में इस साल उस वक्त सनसनी फैल गई, जब साइको किलर पूनम ने कई बच्ची की हत्या कर दी। अपने 3 साल के बेटे को भी मार दिया है। सुंदर दिखने वाली बच्चियों से उसे जलन होती थी और उसकी हत्या कर देती थी।

2023 में अपनी ननद की 9 साल की बेटी इशिका की पानी की टंकी में डुबोकर हत्या की थी। किसी को शक ना हो, इसके लिए उसने अपने बेटे की भी हत्या कर दी। इसी साल अगस्त में पूनम ने चचेरे भाई की 6 साल की बेटी जिया की हत्या कर दी। 2025 में 6 साल की भतीजी विधि को बाथटब में डुबोकर मार डाला।
राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित धनखड़ की हत्या

रोहतक में राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियन रोहित धनखड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रोहित अपने दोस्त के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शगुन डालने गए थे। शादी में आई बारात के कुछ युवक महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां और छेड़छाड़ कर रहे थे।

रोहित ने इसका विरोध किया, जिससे कहासुनी हुई। शादी के बाद रात करीब 11 बजे रोहित कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग के पास 15-20 युवकों ने हॉकी स्टिक व लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। रोहित बॉडीबिल्डर और पैरा एथलीट थे, जिन्होंने कई नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीते थे।
ऑनर किलिंग: भाई ने की बहन की हत्या

रोहतक में ऑनर किलिंग का बड़ा मामला सामने आया। बहन की शादी के बाद भाई ने घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया। 19 नवंबर को सपना अपनी ससुराल में थी। उसका पति सूरज बाहर काम पर गया था। सपना का भाई संजू अपने तीन साथियों के साथ घर में घुसा।

संजू ने सपना पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर CCTV में कैद होकर भाग निकले। प्रेम विवाह से भाई नाराज था, जिसके चलते बहन की हत्या कर दी।
स्कूल टीचर मनीषा हत्याकांड

भिवानी में 19 वर्षीय स्कूल शिक्षिका मनीषा का हत्याकांड 2025 का सबसे सनसनीखेज और विवादित मामला रहा, जिसने पूरे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। 11 अगस्त 2025 को मनीषा सिंघानी गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के बाद नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन की जानकारी लेने गई थी।

इसके बाद वह लापता हो गई। 13 अगस्त को खेत में उसका शव मिला। गला रेता हुआ था, चेहरे पर जलने के निशान और शरीर पर चोटें थीं। सीबीआई मामले की जांच कर रही है।
हिमानी नरवाल की हत्या

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल हत्याकांड काफी चर्चा में रहा। 1 मार्च को रोहतक के सांपला बस स्टैंड के पास रोहतक-दिल्ली हाईवे किनारे एक सूटकेस में 22 वर्षीय हिमानी नरवाल का शव मिला।

गला घोंटकर हत्या की गई थी। हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी, यूथ कांग्रेस रोहतक ग्रामीण की जिला उपाध्यक्ष थी। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया और दीपेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे नेताओं के साथ कार्यक्रमों में नजर आई थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953