search

IND vs SA Playing 11: गिल हुए बाहर तो सैमसन को मिला मौका, आखिरी लड़ाई जीतने 3 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया

LHC0088 2025-12-19 23:37:36 views 711
  

शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को मिला मौका



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टी20 मैच में तीन बदलाव किए हैं। सूर्यकुमार इस मैच में एक बार फिर टॉस जीतने में असफल रहे और साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम ने सिक्के की जंग जीत पहले गेंदबाजी चुनी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारत सीरीज में 2-1 से आगे है और अगर ये मैच वो जीतता है तो वह सीरीज अपने नाम करेगा। वहीं साउथ अफ्रीका के पास सीरीज बराबरी पर खत्म करने का मौका है। ये उसके लिए जीत से कम नहीं होगा। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने शानदार खेल दिखाया है और हार की संभावना कम नजर आती है।
ये हैं तीन बदलाव

भारत ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। शुभमन गिल चोटिल हैं और इसी कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि उन्हें 16 दिसंबर को चोट लग गई थी जिसके कारण वह आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे और इस समय वह मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला है।

वहीं जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। वह हर्षित राणा की जगह टीम में आए हैं। कुलदीप यादव को बाहर जाना पड़ा है। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर टीम में आए हैं। ये सभी बदलाव तीसरे टी20 मैच को देखते हुए हैं। चौथा मैच लखनऊ में हुआ था लेकिन खराब मौसम के कारण ये मैच हो नहीं सका था
साउथ अफ्रीका ने किया बदलाव

साउथ अफ्रीका ने भी अपनी टीम में बदलाव किया है। एनरिक नॉर्खिया की जगह जॉर्ज लिंडे टीम में आए हैं। साउथ अफ्रीका की कोशिश जीत हासिल कर सीरीज ड्रॉ कराने की होगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान) रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एंगिडी, ओटनील बार्टमैन।

यह भी पढ़ें- IND vs SA 5th T20I Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया

यह भी पढ़ें- \“Gautam Gambhir कोच नहीं हैं!\“ कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- \“वो लेग स्पिनर या कीपर को क्या सिखाएंगे?\“
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138