search

Weather Alert: कानपुर में दो दिन भीषण ठंड, मौसम विभाग की चेतावनी, गिरेगा पाला

deltin33 2025-12-20 02:06:57 views 520
  

कानपुर के गुजैनी में कोहर की वजाह से नजर नही आ रहे घर। जागरण



जागरण संवाददाता, कानपुर। Weather Update: पहाड़ों जैसी सर्द हवा शुक्रवार की शाम से कानपुर में भी बहने लगी है। दोपहर में निकली धूप की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री से बढ़कर शुक्रवार को 17. 5 पर पहुंच गया लेकिन सर्द हवा चलना शुरू होने के बाद अब मौसम विभाग ने शनिवार को शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। वहीं, कोहरे की वजह से ट्रेन से लेकर फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


हिमालय के ऊंचाई वाले पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम एक और बदलाव के लिए तैयार हो रहा है। घना कोहरा और बादलों की मौजूदगी शुक्रवार को भी सुबह से ही बनी रही। दोपहर एक बजे के बाद सूरज ने दस्तक दी तो दिन का तापमान चौबीस घंटे में 2.2 डिग्री बढ़ गया लेकिन अब भी दिन का पारा सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे बना हुआ है। शुक्रवार को दक्षिण - पश्चिमी हवा की गति भी छह किमी प्रति घंटा तक रही है।

  
जानें क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सर्द हवा का चलना अब धीरे -धीरे बढ़ जाएगा। शनिवार को शीत दिवस के आसार हैं । दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री कम होकर जब 10 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे चला जाता है तब शीत दिवस की स्थितियां बनती हैं। शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहा है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे 9.8 डिग्री पर रहा है। शीत दिवस की स्थिति में पाला गिरने से फसलों को नुकसान हो सकता है। शुक्रवार को एयरफोर्स स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 9.2 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा है।


पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, लेकिन राहत की उम्मीद नहीं


उन्होंने बताया कि 20 से 23 दिसंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जो पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इस दौरान कानपुर व आस - पास में हवा की रफ्तार बहुत कम बनी रहेगी। तेज हवा नहीं चलने से कोहरा बना रहेगा। जिससे अगले तीन से चार दिनों तक घना कोहरा बरकरार रहेगा।

  
Flight Disruption: हैदराबाद की फ्लाइट सवा घंटे व बेंगलुरु 50 मिनट देर से

कोहरे और खराब मौसम का असर शुक्रवार को फ्लाइटों पर भी रहा। हैदराबाद की फ्लाइट सवा घंटे और बेंगलुरु की 50 मिनट देर से आई। दिल्ली और मुंबई की उड़ान भी देर से आ सकीं। हैदराबाद की फ्लाइट का आने का समय दोपहर 12:45 बजे और जाने का समय 1:20 बजे है। यह फ्लाइट 2:07 बजे आ सकी। यहां से 2:52 पर यात्रियों को लेकर उड़ी। शुक्रवार को बेंगलुरु की फ्लाइट आने का समय दोपहर 12:05 और जाने का समय 12:35 बजे का रहता है। यह फ्लाइट 12:55 बजे आकर 1:40 बजे वापस गई। दिल्ली की फ्लाइट दो बजे आकर 2:40 बजे जाती है। दिल्ली की फ्लाइट 2:30 बजे आई और 3:48 बजे जा सकी। मुंबई की फ्लाइट 2:35 बजे के बजाय 3:12 आई। यहां से 3:15 बजे की बजाय शाम 4:35 बजे गई।

  
Train Delayये ट्रेनें लेट

दिल्ली हावड़ा रूट पर झींझक स्टेशन पर कानपुर की तरफ जाने वाली डाउन की लालगढ़ एक्सप्रेस रद रही। सूबेदारगंज एक्सप्रेस निर्धारित समय 1 बजकर 48 मिनट से 30 मिनट लेट रही, रीवा एक्सप्रेस निर्धारित समय 2 बजकर 19 मिनट से चार घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 4 बजकर 3 मिनट से छह घंटे, फफूंद कानपुर मेमू निर्धारित समय 6 बजकर 23 मिनट से 30 मिनट, शिकोहाबाद कानपुर मेमू निर्धारित समय 8 बजकर 35 मिनट से 25 मिनट, डाउन की आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस निर्धारित समय 9 बजकर 13 मिनट से एक घंटे लेट रही। डाउन की मुरी एक्सप्रेस निर्धारित समय से 12 बजकर 54 मिनट से चार घंटे, डाउन की महानंदा एक्सप्रेस रद रही। इटावा की तरफ जाने वाली अप की लालगढ़ एक्सप्रेस रात 2 बजकर 30 मिनट से 40 मिनट, कानपुर इटावा मेमू 8 बजकर 1 मिनट से एक घंटे देरी से रही।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521