search

T20 World Cup 2026: श्रीलंका टीम के कप्तान होंगे दासुन शनाका, सामने आया प्रारंभिक स्‍क्वॉड

Chikheang 2025-12-20 13:37:15 views 1034
  

भारत और श्रीलंका कर रहे मेजबानी।  



कोलंबो, पीटीआई: श्रीलंका ने भारत के साथ सह मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप की प्रारंभिक टीम में चरित असलंका को कप्तानी से हटाते हुए दासुन शनाका को कप्तान बनाया है। चयन समिति के प्रमुख के रूप में लौटे प्रमोदया विक्रम सिंघा ने कहा कि पिछले तीन विश्व कप खेलने का शनाका का अनुभव और बल्लेबाजी में असलंका का खराब फार्म इस फैसले का आधार था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस्लामाबाद में आत्मघाती बम विस्फोट में नौ लोगों के मारे जाने के बाद असलंका पिछले महीने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के सीमित ओवरों के दौरे पर भी नहीं गए थे। विक्रम सिंघा ने कहा कि शनाका ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे। हमें उम्मीद है कि असलंका बल्लेबाजी में पुराना फार्म हासिल करेंगे। मुख्य कोच सनत जयसूर्या से मशविरे के बाद हमने तय किया कि बहुत सारे बदलाव करने की जरूरत नहीं है लिहाजा टीम वही होगी।
श्रीलंका प्रारंभिक टीम

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरित असलंका, कामिंदु मेंडिस, पवन रत्नायके, सहन अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, मिलन रत्नायके, नुवान तुषारा, एशान मलिंगा, दुष्मंता चामीरा, प्रमोद मदुशान, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महीष तीक्ष्णा, दुशान हेमंता, विजयकांत वियासकांत, ट्रावीन मैथ्यू।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 से पहले भारत को लगा झटका! पूर्व कोच श्रीलंका टीम में शामिल हुआ

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 से पहले हुई पाकिस्‍तान की \“गजब बेइज्‍जती\“, PCB ने जताई नाराजगी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953