search
 Forgot password?
 Register now
search

Dhanteras 2025: धनतेरस पर गलती से न खरीदें ये चीजें, हो सकते हैं कंगाल

Chikheang 2025-10-6 17:36:26 views 1247
  Dhanteras 2025: धनतेरस पर न करें गलतियां।





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dhanteras 2025: धनतेरस का पावन पर्व, जो दीवाली की शुरुआत का प्रतीक है। यह हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 18 अक्टूबर, दिन शनिवार 2025 को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस शुभ दिन (Dhanteras 2025 Upay) पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से धन में 13 गुना वृद्धि होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



लेकिन, इस शुभ समय में की गई एक छोटी सी गलती भी आपके घर में दुर्भाग्य ला सकती है। दरअसल, धनतेरस के दिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें गलती से नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि ये चीजें घर में दरिद्रता का कारण बन सकती हैं, तो आइए उनके बारे में जानते हैं।
धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें

  


धारदार या नुकीली वस्तुएं

धनतेरस पर चाकू, कैंची, पिन या कोई भी धारदार वस्तु खरीदना अशुभ माना जाता है। लोहे से बनी इन नुकीली चीजों को खरीदने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और लक्ष्मी माता नाराज हो सकती हैं। अगर आपको लोहे का कोई सामान खरीदना ही है, तो उसे धनतेरस से एक दिन पहले खरीद लें।
चमड़े की वस्तु

इस दिन चमड़े की वस्तुएं न खरीदें। इन्हें अपवित्र माना जाता है। इन्हें खरीदने से घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य आ सकता है।


प्लास्टिक और कांच के सामान

कुछ लोग धनतेरस पर प्लास्टिक के डिब्बे या सजावट का सामान खरीदते हैं। प्लास्टिक को ज्योतिष में स्थायी धन का प्रतीक नहीं माना जाता है, इसलिए इसे धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए। इसी तरह कांच का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है, इसलिए कांच से बनी चीजें खरीदना भी अशुभ फल दे सकती हैं।
काले रंग की वस्तुएं

धनतेरस और दीवाली का त्योहार रोशनी और शुभता का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन काले रंग की कोई भी चीजें विशेषकर कपड़े, वाहन या सजावट का सामान नहीं खरीदना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है।


अशुद्ध धातु

इस दिन नकली या मिलावटी सोना, पीतल या अन्य धातुएं नहीं खरीदनी चाहिए। अगर आप महंगे धातु नहीं खरीद सकते, तो मिट्टी का दीपक, धनिया या झाड़ू खरीद सकते हैं, जो बेहद शुभ माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025: धनतेरस पर करें ये काम, पूरे साल घर में रहेगी धन-समृद्धि



यह भी पढ़ें: Diwali 2025: दीवाली के दिन इन बातों का रखें ध्यान, आर्थिक तंगी होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157950

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com