search

MP में कफ सिरप कांड के सियासी पारा हाई, कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा

LHC0088 2025-10-6 19:06:35 views 1055
  MP में कफ सिरप कांड के सियासी पारा हाई। (फाइल फोटो)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कप सिरप के सेवन से हुई बच्चों की मौत के बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया है। एमपी के छिंदवाड़ा ने कोल्ड्रिफ के सेवन से 14 बच्चों की जान गई है। सरकार ने इस मामले में एक्शन लिया और दवा लिखने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी है। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। इन सब के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने परासिया पहुंचकर पीड़ित अभिभावकों से मुलाकात की। वहीं, पटवारी ने कहा कि इस लापरवाही के लिए स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए


कांग्रेस ने मांग स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को पीड़ित अभिभावकों से मुलाकात की। जीतू पटवारी ने कहा कि इस मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार करने से काम नहीं चलेगा। बल्कि इस गंभीर लापरवाही के लिए स्वास्थ्य मंत्री, पीएस को इस्तीफा देना चाहिए। पटवारी ने कहा कि इस मामले में लीपापोती की जा रही है।

पटवारी का कहना है कि चिकित्सक का काम केवल दवा लिखना होता है। अगर इस प्रकार पूरे प्रदेश में दवाई वितरित हुई है तो क्या सब डॉक्टर पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। जरूरत है की दवा कंपनी और इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।


कफ सिरप के सेवन से गई 14 बच्चों की मौत

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में इस सिरप के सेवन से कई बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद इन राज्यों में इस सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया गया। वहीं, एहतियात के तौर पर केरल और तेलंगाना जैसे अन्य राज्यों ने इस सिरप पर प्रतिबंध लगाने के लिए सार्वजनिक अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: गिरफ्तारी, निलंबन और... कफ सिरप से मौत का मामले में MP के डॉक्टर के खिलाफ क्या-क्या हुई कार्रवाई?





यह भी पढ़ें: कफ सिरप से मौतों के बाद केंद्र सरकार सख्त, स्वास्थ्य मंत्रालय ने की इमरजेंसी बैठक; अधिकारियों को दिए निर्देश
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126