search

कराइकेला में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग किया जाम

Chikheang 2025-10-6 19:06:42 views 1265
  प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)





जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला बाजार में रविवार की रात्रि 10:00 बजे एक सड़क दुर्घटना में झारखंड नायक नाम के व्यक्ति की मौत हो गई।

इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई को कराइकेला थाना के समीप जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवार को मुआवजा और घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। सड़क जाम के कारण रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे सड़क जाम नहीं हटाएंगे।

कराइकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। पुलिस प्रशासन सड़क जाम हटवाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244