search

2 नकाबपोश युवकों ने मस्जिद में लगाई आग, पुलिस ने फोटो जारी कर लोगों से की ये अपील

deltin33 2025-10-6 19:36:39 views 1278
  यूके की मस्जिद में आग से मचा हड़कंप। फोटो - सोशल मीडिया





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूरोप में हेट क्राइम का मुद्दा लगातार बढ़ रहा है। इंग्लैंड के दक्षिणी हिस्से में 2 नकाबपोश युवकों ने मस्जिद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, इस घटना में मस्जिद का ढांचा तहस-नहस हो गया है।
मस्जिद में लगाई आग

यह घटना शनिवार की है। इंग्लैंड के पीसहेवन में युवकों ने मस्जिद के एंट्री गेट पर ही आग लगाई थी। इससे बाहर खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों की फोटो जारी करते हुए लोगों से मदद मांगी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


पुलिस ने जारी की तस्वीरें

मस्जिद में आग की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, आरोपियों ने चेहरा ढक रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए उनकी फोटो जारी की है। जांच अधिकारी गविन पैच के अनुसार, “इस हमले के बाद लोगों में डर का माहौल है। कई लोग खुद को कम सुरक्षित महससू कर रहे हैं।“

गविन पैच ने कहा-


इस आगजनी में कई लोगों की जान खतरे में आ गई थी। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान के लिए हम कई लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।



  
पहले भी हुई ऐसी घटनाएं

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब इंग्लैंड में हेट क्राइम का मामला सामने आया है। उससे पहले भी मेनचेस्टर में हुए हमले में 2 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। इस घटना के तार भी कट्टरपंथी गतिविधियों से जुड़े थे।

यह भी पढ़ें- \“तुम ठीक हो दोस्त?\“, पूछते ही युवक ने US में भारतवंशी बिजनेसमैन के सिर में मारी गोली
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131