अवैध संबंधों के शक में रिटायर्ड दारोगा ने सुखदेव को उतारा मौत के घाट, पत्नी भी घायल

LHC0088 15 hour(s) ago views 650
  

घटनास्‍थल पर मौजूद लोग



संवाद सहयोगी, जागरण (पूरनपुर) पीलीभीत। अवैध संबंधों के शक में रिटायर्ड दारोगा पूरन सिंह ने परिचित सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार को आरोपित ने उन्हें फोन कर घर बुलाया, नोकझोंक होने पर सुखदेव सिंह की पिस्टल छीनकर फायर झोंक दिए। गोलीकांड में पूरन सिंह की पत्नी गुरमीत कौर भी घायल हुईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सुखदेव के पिता हरजिंदर सिंह की तहरीर पर पूरन सिंह व उनकी पत्नी गुरमीत के विरुद्ध हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। गुरमीत का कहना था कि सुखदेव से उधारी के रुपये वापस मांगे तो हमलावर हो गया था। उसने पहले मुझ पर फायर किया, फिर घबराहट में खुद को गोली मार ली।

न्यूरिया निवासी सुखदेव सिंह ने पूरनपुर में बुजुर्ग पूरन सिंह के घर में आइलेट सेंटर खोला था। डेढ़ वर्ष पहले सेंटर बंद हो गया मगर, पारिवारिक संबंध होने के कारण सुखदेव का वहां आना-जाना बना रहा। पूरन सिंह के कोई पुत्र नहीं होने के कारण उनकी पत्नी गुरमीत कौर सुखदेव सिंह को ही अपना बेटा मानने लगी थीं।

शनिवार सुबह छह बजे पूरन सिंह ने फोन कर सुखदेव को घर बुलाया। स्वजन के अनुसार, सुखदेव को कुछ अंदेशा हुआ इसलिए पिस्टल लेकर जाना चाहते थे परंतु, पत्नी अमनदीप कौर ने मना कर दिया। ऐसे में वह पिता हरजिंदर सिंह के हस्तक्षेप के बाद पिस्टल लेकर घर से निकले थे। सुबह नौ बजे पूरनपुर पहुंचकर पूरन सिंह के घर में बातचीत शुरू हुई।

आरोप है कि नोकझोंक के दौरान पूरन सिंह ने पिस्टल छीनकर उन्हें गोली मार दी, जोकि सीना और सोफा पार करते हुए निकल गई। दूसरी गोली गुरमीत कौर की पसलियों में धंसी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो पूरन सिंह कमरे में था। आरोप है कि पूरन सिंह को शक था कि उसके परिवार की युवती से सुखदेव के अवैध संबंध थे। उसने बातचीत के बहाने सुखदेव को बुलाकर हत्या कर दी।

पिस्टल की छीनाझपटी व हड़बड़ी में दूसरी गोली उसकी पत्नी के लगी। इससे इतर, आरंभिक जांच के आधार पर पुलिस अंदेशा जता रही कि पूरन सिंह से विवाद के दौरान सुखदेव ने अपनी मुंहबोली मां गुरमीत कौर पर फायर किया, फिर अपने सीने में गोली मार ली। उनकी पिस्टल घटनास्थल पर ही पड़ी मिली। जिस युवती को लेकर विवाद की बात कही जा रही, वह कुछ दिनों से विदेश में है।

  


पीड़ित पक्ष के आरोपों के आधार पर पूरन सिंह व उसकी पत्नी गुरमीत कौर के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। फारेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि सुखदेव की हत्या की गई या उन्होंने आत्महत्या की।

- अभिषेक यादव, एसपी, पीलीभीत





यह भी पढ़ें- पीलीभीत: गांव में चल रहा था \“मतांतरण\“ का खेल, पुलिस की रेड पड़ते ही गाड़ियों से फरार हुए आरोपी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139999

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com