deltin33 • 2025-12-21 02:36:51 • views 1038
दिल्ली की सीएम ने किए मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन।
जागरण संवाददाता, जयपुर। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को राजस्थान के दौसा जिले में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के गर्भगृह के सामने कुछ देर बैठकर उन्होंने मन्नत मांगी। उनके पति मनीष गुप्ता भी साथ थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
महंत नरेशपुरी के सानिध्य में पंडि़तों द्वारा विशेष पूजा करवाई गई। मंदिर में स्थित भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के भी दर्शन किए। इससे पहले मेंहदीपुर बालाजी पहुंचने पर अग्रवाल समाज की ओर से सीएम का स्वागत किया गया।
स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ ही दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दिल्ली की सीएम का स्वागत किया। |
|