search

यूपी के मुजफ्फरनगर से 35.31 ग्राम स्मैक लेकर आ रहा था उत्तराखंड, तस्कर धरा गया

Chikheang 2025-10-6 20:06:40 views 1002
  स्मैक की खेप लेकर पहुंचा मुजफ्फरनगर का तस्कर धरा।





जागरण संवाददाता, हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना मुजफ्फरनगर से स्मैक की खेप लेकर पहुंचे एक नशा तस्कर को बहादराबाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 35.31 ग्राम समैक व दो मोबाइल फोन बरामद हुए। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशे के धंधेबाजों की धरपकड़ की जा रही है। एक पुलिस टीम देर रात नहर पटरी रेगुलेटर के पास चेकिंग कर रही थी। एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भाग निकला।



तब टीम ने पीछाकर कर कुछ दूरी पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 35. 31 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल बरामद हुए। आरोपितों ने अपने नाम विजय कुमार निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर हाल निवासी दादुपुर गोविंदपुर निकट बालकुंज बताया।

थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि आरोपित पूर्व में भी जेल जा चुका है। उसने अपने एक साथी का नाम मुर्सलीन बताया। वह फिलहाल जेल में बंद है। दोनों मिलकर नशे का धंधा करते आ रहे हैं। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244