search
 Forgot password?
 Register now
search

Palwal News: करवा चौथ से बाजार में लगे चार चांद, दुकानों पर महिलाओं की भीड़; पार्लरों में बुकिंग फुल

LHC0088 2025-10-6 20:36:34 views 1243
  जवाहर नगर कैंप मार्केट में अरोड़ा कास्मेटिक की दुकान पर मेकअप का सामान खरीदती महिलाएं। जागरण





अशोक कुमार यादव, पलवल। करवा चौथ से चार दिन पहले रविवार को बाजार में पर्व की रंगत से चार चांद लग गए हैं। रविवार को करवा, पूजा थाल, चूड़ा, सींक, चूड़ियां, मेहंदी, मेकअप का सामान खूब खरीदा गया। वहीं पुरुषों ने भी पत्नियों को देने के लिए उपहार खरीदे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पलवल में करवा चौथ का ऐसा बाजार सजा है, जहां से शायद ही कोई सुहागन निराश होकर लौटे। रंग-बिरंगी झालर लगे मिट्टी के करवे 30 से 40 रुपये में बिक रहे हैं।



वहीं पीतल के करवे की कीमत 200 से 1500 रुपये तक है। यही नहीं, सजी हुई छलनी, सींक, खील, खिलौने, कैलेंडरों से बाजार पटा है। सड़क के किनारों पर लगीं इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम नहीं है।

सर्वाधिक भीड़ मीनार गेट स्थित मेन बाजार, जवाहर नगर कैंप मार्केट, गुप्ता गंज बाजार में है, जहां दुकानों पर महिला खरीदारों के कारण बाजार में पूरी तरह से रौनक है। मेकअप के सामान से लेकर पूजा की थाली और उसे सजाने के लिए सुहागिनों ने जरूरी चीजों की खरीदारी बाजार में घूम-घूमकर की।



पहली बार पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं में कुछ ज्यादा ही उत्साह है। त्योहार को लेकर ब्यूटी पार्लर और मेंहदी लगाने वाले संचालकों को भी पहले ही बुक किया जा चुका है।


थ्रीडी मेहंदी पहली पसंद, देर शाम तक रही भीड़

करवा चौथ बिना मेहंदी के पूरा हो ऐसा शायद ही हो। मेहंदी लगवाने वालों की भारी भीड़ बाजारों में उमड़ रही है। सबसे ज्यादा मांग थ्रीडी मेहंदी की है। जवाहर नगर मार्केट में सुभाष मेहंदी आर्ट के संचालक सुशील व सुभाष ने बताया कि चार सौ रुपये में दोनों हाथों की मेहंदी की शुरुआत है।



इसके बाद जैसी डिजाइन और मेहंदी के हिसाब से मूल्य तय होता है। घरों में जाकर भी मेहंदी लगा रहे हैं, लेकिन उसका अतिरिक्त चार्ज लिया जा रहा है।
व्रत को यादगार बनाने में जुटीं महिलाएं

करवाचौथ को यादगार बनाने के लिए महिलाओं ने पतियों का चेहरा मेंहदी के माध्यम से अपनी हथेलियों पर रचाने के लिए बुकिंग करवा रखी है। महिलाओं के हाथों पर पति के टैटू सजाने वाले कुछ ब्यूटी पार्लर संचालिका भी मनमर्जी से रेट वसूल रही हैं। लगातार बढ़ते जा रहे इस क्रेज के बाद ग्रामीण महिलाएं भी अब पीछे नहीं हैं। ब्यूटी पार्लरों पर ग्रामीण महिलाएं भी देखी जा रही हैं।




ब्यूटी पार्लरों में कई ऑफर भी

इस बार ब्यूटी पार्लरों को भी अच्छी उम्मीद है। एडवांस बुकिंग भी आई हैं। फेशियल और मेकअप के अलग पैकेज भी रखे गए हैं, जोकि 500 से लेकर दो हजार तक के हैं। इसी तरह हेयर स्टाइल को लेकर भी अलग-अलग रेट हैं, जोकि 100 से लेकर पांच हजार रुपये तक के हैं। कुछ ब्यूटी पार्लर ने आफर निकालकर होम सर्विस पर मेहंदी को फ्री किया हुआ है। होम सर्विस पर कम से कम दो हजार रुपये का पैकेज रखा गया है।




साड़ी व सूट-सलवार की दुकानों पर भीड़

करवा चौथ के लिए हर दुकानों पर खरीदी के लिए महिलाओं की भीड़ लग रही है। प्रमुख साड़ी विक्रेताओं ने बताया कि त्योहारों और शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की पसंद की सभी रेंज, डिजाइन, कलर की साड़ियों की अच्छी डिमांड है।

जवाहर नगर कैंप मार्केट में काव्या बुटिक के संचालक राज पाहुजा ने बताया कि महिलाएं सूट-सलवार भी काफी पसंद कर रही हैं। उनके अनुसार सूट सलवार दो हजार से पांच हजार तक के सूटों की ज्यादा ब्रिकी हो रही है।




साड़ी, सूट से मैच कर खरीदी चूड़ियां

साड़ियों की तरह चूड़ियां और ज्वेलरी की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ है। इस बार चूड़ियों में भी खास सेट पसंद किया जा रहा है। महिलाएं साड़ियों के मैचिंग कड़े और चूड़ियों के सेट खरीद रही हैं। कांच, लाख और मेटल के सेट खासे लुभा रहे हैं। इन्हीं के मैचिंग के हार और अन्य सेट भी उपलब्ध है। सबसे अधिक डिमांड चूड़ियों की है।

कॉस्मेटिक की दुकान के मालिक रविंद्र कुमार ने बताया कि करवाचौथ को लेकर सबसे ज्यादा डिमांडिंग कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स हैं। हर चीज को लोग अपने हिसाब से बनवा रहें हैं। चूड़ा, करवाचौथ का थाली सेट और चुनरी पर महिलाएं खासकर अपने पति का नाम या अपना और पति का फोटो लगवा रही हैं। इन आइटमों को वे करवाचौथ से एक दिन पहले अपने घर लेकर जाएंगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com