search

होटलों के कमरे फुल और रेस्टोरेंट में लौटी रौनक... नैनीताल में दशहरे की छुट्टियों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Chikheang 2025-10-6 21:06:26 views 1275
  सैलानियों का सूना खत्म, दशहरा वीकेंड से उठने लगा पर्यटन कारोबार।





जागरण संवादाता, नैनीताल। मानसून के दौरान अगस्त माह से चौपट रहा शहर का पर्यटन कारोबार फिर पुरानी लय में लौटने लगा है। दशहरा के बाद चार दिनों के अवकाश के चलते पर्यटकों की जमकर आमद हुई। बंगाली पर्यटकों की आमद भी शुरु होने से पर्यटन कारोबारी बेहद खुश है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह वीकेंड पर्यटन के लिहाज से उत्साहजनक रहा। शुक्रवार से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो रविवार तक जारी रहा और आने वाले दिनों मे भी सैलानियों की अधिक संख्या में आमद बने रहने की संभावना है। सैलानियों की आमद बढ़ने से नगर का मिजाज हसीन हो चला। नगर के बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है।


होटलों के अधिकांश कमरे फुल

पर्यटन स्थलों में भी खासी रौनक बनी रही। होटलों के अधिकांश कमरे फुल रहे और रेस्टोरेंट भी सैलानियों से पटे रहे। गिफ्ट सेंटरों में भी खासी भीड़ रही। स्नोव्यू, चिड़ियाघर, हिमालय दर्शन, केव गार्डन और मालरोड में बड़ी संख्या में सैलानी नजर आए। नौका विहार करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा।
सूर्यास्त का आनंद लेने पहुंचे सैलानी

मॉलरोड की रंगत भी निखरी हुई नजर आई, जबकि शाम के समय सूर्यास्त का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी हनुमानगढ़ी में नजर आए। पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक पिछले तीन दिन से बंगाली सैलानियों की आमद बढ़ी है। जिस कारण पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244