search

Wheel Of Fortune: 4 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे Akshay Kumar, शो का प्रोमो हुआ आउट

deltin33 2025-12-21 21:36:51 views 938
  

टीवी पर वापसी कर रहे अक्षय कुमार (फोटो: इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार बहुत जल्द टीवी कमबैक करने वाले हैं। अक्षय ने साढ़े तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में टेलीविजन पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कई रियलिटी शो होस्ट किए हैं और अब, टेलीविजन पर चार साल के अंतराल के बाद वापसी के लिए तैयार हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अक्षय के शो का प्रोमो हुआ जारी

अक्षय सोनी टीवी के \“व्हील ऑफ फॉर्च्यून\“ के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो का पहला प्रोमो शनिवार को सोनी टीवी के सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया गया है और प्रोमो के अनुसार, यह गेम कंटेस्टेंट को मल्टीपल ऑप्शन देता है ताकि वो इसका जवाब देकर रोमांचक पुरस्कार जीत सकें। प्रोमो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, “अब मायने करेगा हर एक अक्षर, जब घूमेगा जादू का चक्कर व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया, विशेष रूप से SonyTV और SonyLIV पर।”

यह भी पढ़ें- छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए लौट रहे हैं \“खिलाड़ी भैया\“, Akshay Kumar को मिला टीवी पर सबसे अलग रियलिटी शो?  


Ab matter karega har ek akshar, jab ghumega jaadu ka chakkar

Wheel Of Fortune India, exclusively on @SonyTV and @SonyLIV .

#SonyTv #ComingSoon. pic.twitter.com/Oj3BKK7OLZ — Akshay Kumar (@akshaykumar) December 20, 2025

क्या है व्हील ऑफ फॉर्च्यून

शो होस्ट करने के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, “व्हील ऑफ फॉर्च्यून दुनिया भर में लाखों लोगों का पसंदीदा शो रहा है। मैं इसके भारतीय संस्करण को यहां के दर्शकों के सामने पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इसकी मल्टी जेनरेशनल अपील और पहेलियां सुलझाने का रोमांच इसे वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बना चुका है, और मुझे विश्वास है कि भारतीय दर्शक भी इसका भरपूर आनंद लेंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी एलआईवी की संयुक्त पहुंच के साथ, व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया दर्शकों को विभिन्न प्लेटफार्मों पर पहले से कहीं अधिक आकर्षित करेगा।”
साल 2004 में एक्टर ने किया था डेब्यू

व्हील ऑफ फॉर्च्यून को पहली बार 1970 के दशक में अमेरिका में लॉन्च किया गया था। इसे 60 से अधिक देशों में रूपांतरित किया गया है और यह विश्व स्तर पर सबसे अधिक पहचाने जाने वाले टीवी फॉर्मेट में से एक बना हुआ है। अक्षय कुमार ने 2004 में सेवन डेडली आर्ट्स से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने 2008, 2009, 2011 और 2019 में कई सीज़न तक खतरों के खिलाड़ी को होस्ट किया था। साल 2010 में मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 में जजों में से एक के रूप में भी कार्य किया। हाल ही में, अक्षय ने 2022 में इंडियाज अल्टीमेट वॉरियर की मेजबानी की।

यह भी पढ़ें- लीक हुआ अक्षय कुमार का Haiwaan लुक, प्रियदर्शन की मूवी में दिखेगा खतरनाक अंदाज?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521