search

मुजफ्फरपुर स्टेशन रोड को जाम से राहत की पहल, लगाए गए फोल्डेबल बैरिकेड

Chikheang 2025-12-22 00:37:26 views 921
  

जंक्शन के सामने सड़क पार करने वाले वाहनों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। जागरण  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Traffic Jam Muzaffarpur: शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग ने एक और अहम कदम उठाया है।

शनिवार को मुजफ्फरपुर स्टेशन रोड पर तीन स्थानों पर फोल्डेबल बैरिकेडिंग लगाई गई, जिससे जंक्शन के सामने सड़क पार करने वाले वाहनों पर रोक लगाई जा सके।

इससे पहले सदर अस्पताल मोड़ पर की गई बैरिकेडिंग के बाद वहां जाम की स्थिति में काफी सुधार देखा गया था। उसी तर्ज पर स्टेशन रोड पर यह प्रयोग किया गया।

जहां जंक्शन के सामने अवैध कट के कारण ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहन आर-पार करते थे और पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी।
फोल्डेबल बैरिकेड की खासियत

प्रशासन द्वारा लगाए गए फोल्डेबल बैरिकेड में नीचे पहिए लगे हैं, जिससे इसे आवश्यकता अनुसार कहीं भी आसानी से लगाया या हटाया जा सकता है।

यह कई हिस्सों में मुड़कर छोटा हो जाता है, जिससे परिवहन और संचालन आसान है। शहर में पहली बार इस तरह की बैरिकेडिंग का प्रयोग किया गया है।
पुलिस की तैनाती, नियम तोड़ने पर चेतावनी

बैरिकेडिंग के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। कुछ बाइक सवारों ने जबरन बैरिकेड पार करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद वाहन चालकों को आगे से घूमकर जंक्शन परिसर में प्रवेश करना पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अब आगे से घूमकर मिलेगा जंक्शन में प्रवेश

नई व्यवस्था के तहत ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों को स्टेशन रोड पर सीधे आर-पार जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी वाहनों को निर्धारित मार्ग से घूमकर ही जंक्शन परिसर में प्रवेश करना होगा। प्रशासन का मानना है कि इससे स्टेशन रोड पर लगने वाले भीषण जाम से स्थायी राहत मिलेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953