search

अलीगढ़ में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 1.86 कुंतल नकली घी-पाम ऑयल बरामद

LHC0088 2025-12-22 00:37:33 views 1237
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सावधान! बाजार में मिलावटी और नकली देसी घी धड़ल्ले से बिक रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने रविवार को गंगीरी कस्बे में संचालित नकली व मिलावटी देसी घी तैयार करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यहां से लगभग 1.86 कुंतल पैक्ड व खुला घी ही नहीं, वनस्पति, कर्नेल पाम ऑयल, मोम जैसा अज्ञात रसायन और खुशबू वाला एसेंस बरामद किया। टीम ने जांच के लिए आठ नमूने भरे। बरामद सामान को सील करते हुए फैक्ट्री संचालक पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त अजय कुमार जायसवाल ने दुग्ध एवं दुग्ध पदार्धों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी त्रिभुवन नारायण, प्रियेश कुमार सिंह व आशीष गंगवार की टीम बनाई।

पुलिस के साथ टीम रविवार तड़के खाद्य कारोबारी शिवम माहेश्वरी की फैक्ट्री (एसकेएम ट्रेडर्स) पर पहुंची। यहां पर डेयरी मिल्क घी के 26 टेट्रा पैकेट (एक-एक किलो के), एसकेएम अमृत प्रीमियम क्वालिटी के 95 पैकेट (एक-एक किलो के) और डेयरी मिल्क घी के 11 पैकेट (500-500 ग्राम के) सहित कुल 132 पैकेट बरामद किए।

इसके अलावा 23 लीटर कर्नेल ऑयल, पांच किलो मोम जैसा अज्ञात रसायन, पांच किलो वनस्पति और भगोने में लगभग 60 किलो विनिर्मित घी भी पकड़ा गया। पैकिंग संबंधी सभी सामग्री भी मौके पर मिली। मौके पर कुल आठ नमूने संग्रहित किए गए, जिनमें शुद्ध देसी घी डेयरी मिल्क 500 ग्राम, शुद्ध देसी घी डेयरी मिल्क एक किलो, मोम जैसे पदार्थ, रिफाइंड कर्नेल पाम ऑयल, खुले घी, वनस्पति और एसेंस शामिल हैं।

सभी बरामद सामग्री को कब्जे में ले लिया गया और नमूने खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में खाद्य कारोबारकर्ता शैलेश कुमार और उनके पुत्र शिवम माहेश्वरी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि यह कार्रवाई बाजार में नकली और मिलावटी घी की बिक्री रोकने और आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। आम जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध और अवैध खाद्य उत्पाद का सेवन न करें और हमेशा प्रमाणित ब्रांड और पैकिंग वाले उत्पाद ही खरीदें।
लिवर, किडनी व हार्ट को नुकसान

फिजीशियन डा. नितिन गुप्ता ने बताया कि नकली घी में इस्तेमाल होने वाले रसायन और मिलावटी सामग्री स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। ऐसे पदार्थों का सेवन लिवर, किडनी और हृदय संबंधी रोगों का कारण बन सकता है। खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जानी आवश्यक है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138