search

चित्रकूट में खोए मोबाइल फोन की शिकायत अब आसान, पुलिस ने 78 के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

Chikheang 2025-10-6 23:06:26 views 1315
  खोए मोबाइल फोन की शिकायत अब आसान, 78 के चेहरे में लौटाई मुस्कान।





जागरण संवाददाता, चित्रकूट। जिन लोगों का मोबाइल फोन हाल के दिनों में गुम या चोरी हो गया था, उनके लिए राहत भरी खबर है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी/सर्विलांस टीम ने 78 अदद खोए/गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 10 लाख 40 हजार रुपये है। बरामद मोबाइल उनके असली धारकों को सुपुर्द किए गए, जिससे उनके चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसपी ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायत करना अब बेहद सरल हो गया है। नागरिक सीईआईआर पोर्टल पर जाकर या निकटतम पुलिस थाने में जाकर मोबाइल फोन के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं।



इससे फोन को ट्रैक और ब्लाक किया जा सकता है, और बरामदगी की प्रक्रिया तेज होती है। उन्होंने बताया कि निरीक्षक एमपी त्रिपाठी के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम ने लगातार मेहनत करते हुए यह सफलता हासिल की। नागरिकों से अपील है कि मोबाइल गुम हो जाने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244