सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। गजनेर थानाक्षेत्र में पुलिस की दुष्कर्म के आरोपित के साथ मुठभेड़ हो गई। आरोपित के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुठभेड़ में दुष्कर्म आरोपित के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
गजनेर थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 4:30 बजे नहर कोठी के पास पुलिस टीम को देखकर भागे व्यक्ति का पीछा करने पर उसने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। उसकी पहचान शीतलपुर गजनेर के देशराज के रूप में हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए
आरोपित के विरुद्ध कुछ दिन पहले ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें उसकी तलाश थी। उसके पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। उसे गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर जाया गया। अब हालत में सुधार है। |
|